फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Museum built in PU will expand

पीयू में बने म्यूजियम का होगा विस्तार

Tue, 14 Jan 2020 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Museum built in PU will expand
चंडीगढ़। पीयू के साइंस विभागों के म्यूजियम का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए अगले बजट से पीयू अलग से पैसे आवंटित करेगा। सूत्रों का कहना है कि इसी साल में इनका विस्तार होगा। हालांकि कुछ म्यूजियम के लिए पैसे आवंटित हो गए हैं।
विज्ञापन

पीयू में साइंस विभागों के पास म्यूजियम हैं। इसमें एंथ्रोपोलॉजी, भूगर्भ विज्ञान, जन्तु विज्ञान आदि शामिल हैं। इन्होंने अपनी उपलब्धियों को स्थान दिया है। रिसर्च के क्षेत्र में प्रमुख काम करने को भी दर्शाया गया है। एंथ्रोपोलॉजी विभाग के पास मैन ऑफ म्यूजियम है। इस विभाग ने काफी मेहनत कर इसे तैयार किया है। मनुष्य के प्रारंभ से लेकर अब तक के काल को इसमें दिखाया गया है। वैज्ञानिकों को मिले दांतों के हिसाब से मनुष्य के विकास को दिखाया गया है। इसके अलावा कई अन्य रिसर्च की चीजें भी इस म्यूजियम में दिखाई गई हैं। अन्य विभागों के पास भी ऐसी ही उपलब्धियां हैं जो अपने विभागों की अलग पहचान करवा रही हैं। सूत्रों का कहना है कि अब वैज्ञानिकों ने और रिसर्च किए हैं जिनको म्यूजियम में स्थान मिलेगा। इसके लिए उनका विस्तार किया जाएगा और उन्हें अलग से बजट आवंटित किए जाने की योजना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed