{"_id":"57ad3c228c18e97b246e3b55ad4cfefa","slug":"muse-devout-pilgrim-disappointed-by-its-lack-of-cleanliness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती तीर्थ में सफाई न होने से भक्त निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती तीर्थ में सफाई न होने से भक्त निराश
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 17 Sep 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा में सूखी सरस्वती की दशा से आहत तीर्थ पुरोहितों व ब्राह्मण समाज के लोगों ने एसडीएम से मिलकर तीर्थ की दशा सुधारने की गुहार लगाई।
पुरोहितों की मांग पर एसडीएम ने अधिकारियों को तुरंत समस्या हल करने के आदेशा दिए। पंडित सुभाष पौलस्त्य ने बताया कि तीर्थ पर पितृ पक्ष के चलते पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग रही है।
अमावस के दिन देश भर के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां आते हैं, लेकिन सरस्वती की बदहाली देख उनको निराशा हाथ लगती है।
सदस्यों ने बताया कि सरस्वती में पानी के लिए लगाए ट्यूबवेल भी पिछले काफी दिनों से खराब होने की वजह से पानी के लिए दिक्कत आ रही है।
सरस्वती में पानी न के बराबर है जो पानी बचा है वह भी सड़ चुका है। श्रद्धालुओं को मजबूरन बाल्टी से पानी निकालकर तर्पण कार्य करना पड़ रहा है।
ऐसे में श्रद्धालुओं की भावना आहत होती है। सदस्यों की मांग पर एसडीएम ने भी आश्वासन दिया कि तीर्थ की सफाई का काम आज से ही शुरू करा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जल्द ही स्वच्छ पानी भरने का काम किया जाएगा। इस मौके पर राकेश शर्मा, संदीप कुश, राकेश पुरोहित, कुलदीप छतरीवाला, गोल्डी शर्मा, पंडित देवदत्त मौदगिल, राकेश शर्मा सोनी, दीपक अत्री, जोनी शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।