{"_id":"580f2a954f1c1bcd75bc3066","slug":"murrah-buffalo-sapna-of-27-lakh-in-jind-of-haryana-diet-also-amazing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मर्सडीज से भी महंगी बिकी 'सपना', 27 लाख में साथ ले गए बिहार वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्सडीज से भी महंगी बिकी 'सपना', 27 लाख में साथ ले गए बिहार वाले
अमर उजाला, जींद(धर्मबीर निडाना)
Updated Tue, 01 Nov 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
मर्सडीज से भी महंगी बिकी 'सपना'
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की शान 'सपना' मर्सडीज से भी महंगी बिकी। 27 लाख रुपये की बोली देकर बिहार वालों ने उसे अपना बना लिया। बात हो रही है मुर्राहा नस्ल की भैंस सपना की।
हरियाणा के जींद शहर के पुरानी सब्जी मंडी रोड पर स्थित हरियाणा दा मुर्राहा फार्म के मालिक ने लग्जरी गाड़ी से भी महंगी कीमत पर मुर्राहा नस्ल की भैंस सपना को बेचा है। बिहार के एक बड़े व्यापारी ने शनिवार को इस भैंस को खरीदा है।
यहां खास बात यह है कि हरियाणा दा मुर्राहा फार्म के मालिक रविंद्र अभी चार दिन पहले ही नरवाना के लोहचब गांव से सपना को साढ़े सात लाख रुपये में खरीद कर लेकर आए थे। सपना शरीर से काफी सुंदर व सुडोल है। साढ़े तीन साल की सपना का पहला ही ब्यांत होगा।

चार दिन पहले ही साढ़े सात लाख में खरीद कर लाया था रविंद्र
मर्सडीज से भी महंगी बिकी 'सपना'
- फोटो : File Photo
शहर के हरियाणा दा मुर्राहा फार्म पर 27 लाख रुपये की कीमत में बिकी मुर्राहा नस्ल की भैंस सपना ने कीमत के मामले में महंगी से महंगी लग्जरी गाडिय़ों को पीछे छोड़ दिया है। 27 लाख रुपये में बिकी सपना पूरे शहर में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
दूर-दराज से लोग सपना को देखने के लिए आ रहे हैं। सपना प्योर मुर्राहा नस्ल की भैंस है और इसका शरीर काफी सुंदर व सुडोल है। सपना की हाइट साढ़े पांच फुट से भी अधिक है। बिहार के पटना के एक बड़े व्यापारी अमरेंद्र ङ्क्षसह ने सपना को 27 लाख रुपये में खरीदा है। रविवार को पूरे साज-बाज के साथ सपना को गाड़ी से रवाना किया जाएगा। सफर के दौरान रास्ते में सपना को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो इसके लिए खास व्यवस्था की गई है।
गाड़ी में सपना के बैठने के लिए बालू रेत भरा जाएगा। वहीं रास्ते में इसकी देखभाल के लिए दो व्यक्तियों को साथ भेजा जाएगा। गाड़ी में ही सपना के लिए खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

यह है सपना की खुराक
मर्सडीज से भी महंगी बिकी 'सपना'
फार्म के मालिक रविंद्र ने बताया कि वह चार दिन पहले ही सपना को नरवाना के लोहचब गांव से जसमत नंबरदार के पास से साढ़े सात लाख रुपये में खरीद कर लेकर आया था। रविंद्र ने बताया कि सपना की उम्र करीब साढ़े तीन वर्ष है और अभी तक सपना का एक भी ब्यांत नहीं हुआ है। 10-15 दिन में यह इसका पहला ही ब्यांत होगा। ब्यांत के बाद सपना का अनुमानित दूध उत्पादन 18 से 20 लीटर तक होगा। सपना की मां का दूध उत्पादन 26 लीटर तक था।
यह है सपना की खुराक
डेयरी संचालक रविंद्र ने बताया कि वह सपना को प्रतिदिन की खुराक में चना, बिनौला, दलिया, सोया, मैथी, मक्का, सरसों का मिक्सचर देता है। सपना की प्रतिदिन की खुराक आठ किलो मिक्सचर की है।
पहले भी बेच चुका है 15 लाख का भैंसा
डेयरी संचालक रविंद्र ने बताया कि वह इससे पहले भी महंगी कीमत पर कई भैंसे बेच चुका है। रविंद्र के अनुसार वह 15 लाख, साढ़े छह लाख व साढ़े चार लाख रुपये के भैंसे बेच चुका है।