फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murdered a youth in bathinda of Punjab

बठिंडा में युवक की गला घोंटकर निर्मम हत्या, घर पहुंची दादी तो चारपाई में पड़ा था शव

Sat, 07 Mar 2020 12:57 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 07 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Murdered a youth in bathinda of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

बल्ला राम नगर में गुरुवार की रात युवक की गला घोंट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरिओम के तौर पर हुई है। थाना थर्मल पुलिस ने हरिओम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलि ने मृतक की दादी पुष्पा देवी के बयान पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। वहीं मृतक का पिता घर से गायब है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हरिओम अपने पिता सतीश कुमार और दादी के साथ बल्ला राम नगर में रह रहा था। दो वर्ष पहले घरेलू झगडे़ कारण हरिओम की मां घर छोड़कर चली गई थी। गुरुवार की रात हरिओम और उसके पिता घर पर थे। उसकी दादी पुष्पा देवी दूसरे मोहल्ले में किसी कीर्तन में गई थीं। शुक्रवार सुबह जब हरिओम की दादी पुष्पा देवी घर पहुंची तो देखा कि उसका पोता चारपाई पर मृत पड़ा है।
विज्ञापन


पुष्पा देवी ने पड़ोस के लोगों को बुलाकर घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची थर्मल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। एसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की दादी पुष्पा देवी के बयान पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मृतक का पिता सतीश कुमार वहां नहीं था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही और मृतक के पिता सतीश कुमार की तलाश की जा रही है। सतीश के मिलने के बाद घटना के बारे में कोई जानकारी मिल सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed