फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Municipal elections: Nominations will start in the end of November elections in the third week of December

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: नवंबर के आखिर में शुरु होंगे नामांकन, दिसंबर के तीसरे हफ्ते में चुनाव

Thu, 14 Oct 2021 02:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 14 Oct 2021 02:15 AM IST
सार

निगम के चुनाव पर एक नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। 30 नवंबर तक लोगों से इस पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। इस दौरान लोग इसे ठीक भी करा सकेंगे।

विज्ञापन
Chandigarh Municipal elections: Nominations will start in the end of November elections in the third week of December
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए यूटी प्रशासन ने कमर कसनी शुरू कर दी है। बुधवार को राज्य चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने चुनाव की तैयारियों के बारे में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल, रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें तय हुआ कि नवंबर के आखिर में उम्मीदवारों द्वारा नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभी प्रस्तावित हुआ है कि दिसंबर के तीसरे हफ्ते में चुनाव होंगे।

विज्ञापन


एसके श्रीवास्तव ने प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा नगर निगम का कार्यकाल खत्म होने से पहले 31 दिसंबर 2021 तक हर हाल में चुनाव प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को पोलिंग स्टेशनों को फाइनल करने के भी आदेश दिए। बैठक में चुनाव आयोग के सचिव ने चुनाव के बारे में जानकारी दी। निगम के 35 वार्डों पर 9 रिटर्निंग अधिकारियों की तरफ से ये चुनाव करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी की सहायता के लिए दो सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी होंगे। दो रिटर्निंग अधिकारियों के अलावा चार सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को रिजर्व तौर पर भी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया सही रूप से संपन्न हो, इसे लेकर सभी अधिकारी अभी से काम पर जुट जाएं।

उन्होंने कहा कि मतदाता किसी भी मजबूत लोकतंत्र की रीढ़ होते हैं, इसलिए सभी अधिकारी मतदाताओं को वोट डालने में सुविधा प्रदान करने के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कोरोना के दिशा-निर्देशों का भी सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। चुनाव के दौरान मोबाइल एप पर चुनाव से संबंधित जरूरी जानकारी प्रदान की जानी चाहिए।

एक नवंबर को जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची
निगम के चुनाव पर एक नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। 30 नवंबर तक लोगों से इस पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। इस दौरान लोग इसे ठीक भी करा सकेंगे। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) की तरफ से 10 सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की नियुक्ति कर दी गई है। इसे लेकर बीते शुक्रवार को आदेश जारी किए गए।


सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को चुनाव से संबंधित सभी प्रक्रियाओं के संबंध में प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। उन्हें मतदाता सूची के कानूनों प्रावधानों, आईटी एप्लीकेशन, वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में भी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed