फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal corporation's handiwork... tent cloth will stop the smell of dumping ground and dirty water

Chandigarh News: नगर निगम की कारस्तानी... टेंट का कपड़ा रोकेगा डंपिंग ग्राउंड की बदबू और गंदा पानी

Fri, 28 Jul 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation's handiwork... tent cloth will stop the smell of dumping ground and dirty water
चंडीगढ़। नगर निगम की तरफ से डंपिंग ग्राउंड की टूटी दीवार की जगह टेंट का कपड़ा लगा दिया गया है ताकि लोगों को कूड़े के पहाड़ और बदबू से हल्की राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि टेंट के कपड़े से क्या होगा। ये तो सिर्फ पैसों की बर्बादी है। दूसरी तरफ नगर निगम की सदन में मंगलवार को इस जगह पर टीन की चादर लगाने पर चर्चा हुई थी। मंगलवार को हुई नगर निगम की सदन की बैठक में आम आदमी पार्टी के पार्षद कुलदीप कुमार ने यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड की दीवार का एक हिस्सा 10 जुलाई को हुई तेज बारिश की वजह से गिर गया था। दीवार के गिरने के बाद से जब-जब भी बारिश हो रही है, डंपिंग ग्राउंड का गंदा पानी लोगों के घरों में जा रहा है। उन्होंने नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा से समस्या का समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक दीवार नहीं बनती, तब तक अस्थायी रूप से टीन की चादर से ढकना चाहिए ताकि लोगों को फौरी राहत मिले। इस पर सभी पार्षदों ने सहमति जताई और आयुक्त ने भी इसे सही माना। उन्होंने मौके पर ही इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को ऐसा करने के निर्देश दिए। बुधवार को डड्डूमाजरा के लोगों ने देखा कि जहां पर दीवार गिरी थी, वहां टीन की चादर लगाने की बजाय टेंट का कपड़ा लगाया जा रहा था।
विज्ञापन


न गंदा पानी रुकेगा, न बदबू और न ही कूड़े का पहाड़ ढकेगा
ज्वाइंट एक्शन कमेटी के दयाल कृष्ण ने बताया कि बुधवार को यह टेंट का कपड़ा लगाने का काम शुरू हुआ। यह देख वह मौके पर पहुंचे और खंभे लगा रहे लोगों से बातचीत की। दयाल कृष्ण ने बताया कि जब उन्होंने कर्मचारियों से पूछा कि वह ये क्यों और किसके आदेश पर कर रहे हैं तो उन्हें जवाब मिला कि टूटी दीवार की जगह कपड़ा लगाने के लिए 20 दिन तक का काम दिया गया है। दयाल कृष्ण ने कहा कि कपड़ा लगाने का फैसला बहुत गलत है, क्योंकि इसका कोई लाभ नहीं होगा। न गंदा पानी रुकेगा, न बदबू और न ही कूड़े का पहाड़ ढकेगा। सिर्फ पैसों की बर्बादी है।
विज्ञापन

कोट...
यह ठीक नहीं है। डंपिंग ग्राउंड के पास कपड़ा लगाकर कैसे बदबू को रोका जा सकता है।
-अनूप गुप्ता, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed