फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal Corporation takes major action in Fun Republic parking lot, seizes 14 illegal vehicles

Chandigarh News: फन रिपब्लिक पार्किंग में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 14 अवैध वाहन जब्त

Tue, 07 Apr 2026 11:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation takes major action in Fun Republic parking lot, seizes 14 illegal vehicles
मनीमाजरा। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने मंगलवार को फन रिपब्लिक के पीछे स्थित पार्किंग स्थल पर बड़ी कार्रवाई की ओर अवैध रूप से खड़े 14 वाहनों को जब्त कर लिया। जब्त किए गए वाहनों में सात रिकवरी वैन, एक छोटा हाथी वाहन और छह कारें शामिल हैं।
विज्ञापन

यह कार्रवाई नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर सुपरिटेंडेंट सुनील दत्त की अगुवाई में की गई। अभियान का नेतृत्व अतिक्रमण हटाओ दस्ते के इंस्पेक्टर ललित त्यागी ने किया।
विज्ञापन

बताया गया कि फन रिपब्लिक बंद होने के बाद उसके पीछे बने बड़े पार्किंग स्थल पर रिकवरी वैन संचालकों और मोटर मार्केट के मैकेनिकों ने अवैध रूप से वाहनों को खड़ा करना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं, कई मैकेनिक यहां खड़े वाहनों की मरम्मत का काम भी करने लगे थे, जिससे सार्वजनिक पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इससे पहले भी कई बार यहां से डंप और अन्य वाहन हटाए जा चुके हैं, लेकिन रिकवरी वैन चालक और मैकेनिक दोबारा कब्जा कर लेते हैं।

गौरतलब है कि पिछले महीने ज्वाइंट कमिश्नर हिमांशु गुप्ता ने मनीमाजरा दौरे के दौरान इस पार्किंग स्थल को पूरी तरह खाली कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से अतिक्रमण हटाओ दस्ता लगातार अभियान चला रहा है। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed