फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal corporation meeting today, Congress announced boycott

नगर निगम की सदन बैठक आज, कांग्रेस ने किया बॉयकाट का एलान

Mon, 14 Nov 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Nov 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation meeting today, Congress announced boycott
MC House Meeting - फोटो : File Photo
नगर निगम की सदन की सोमवार को होने वाली बैठक में कांग्रेस पार्टी के पार्षद शामिल नहीं होंगे। कांग्रेसी पार्षदों ने बैठक कर यह फैसला लिया है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार सांकेतिक विरोध करने का फैसला किया है। कांग्रेसी पार्षदों का कहना है कि सोमवार को श्री गुरुनानक देवजी की प्रकाशोत्सव है। पूरा देश इसमें शामिल होगा। संगत गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के लिए जाएंगे। फिर यह मीटिंग बुलानी ही नहीं चाहिए।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस पार्टी के पार्षद मीटिंग में जाएंगे। इस पर पूर्व मेयर और कांग्रेसी पार्षद सुभाष चावला ने बताया कि वे सोमवार की सुबह हर साल की तरह गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने जाएंगे। वे नगर निगम की बैठक में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन


धार्मिक दिन है। लोग गुरुद्वारा में मत्था टेकने के लिए गुरुद्वारा साहिब में जाएंगे। गुरबख्श रावत ने कहा कि मेयर को प्रकाशोत्सव के दिन बैठक नहीं बुलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे भी गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के लिए जाएंगी। नगर निगम सदन की बैठक में शामिल नहीं हाेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर ने चिट्टी भेजी....
सुभाष चावला ने बताया कि मेयर अरुण सूद ने सभी पार्षदों को चिट्ठी भेजी है कि 14 नवंबर को प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को याद किया जाएगा। नगर निगम सदन की बैठक में नेहरू जी का जन्म दिन मनाया जाएगा।


सुभाष चावला ने कहा कि पहले नगर निगम सदन की बैठक बुलाकर सिख समुदाय का ध्यान नहीं रखा। पूरा विश्व श्री गुरुनानक देवजी का प्रकाशोत्सव मना रहा होगा जब मेयर अरुण सूद नगर निगम सदन की बैठक कर रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed