{"_id":"671d6cbf1fc61c7c5f05d184","slug":"municipal-corporation-has-prepared-a-proposalwill-spend-rs-111-crore-on-rose-festival-chandigarh-news-c-16-pkl1049-549105-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नगर निगम ने किया प्रस्ताव तैयार... रोज फेस्टिवल पर खर्च करेगा 1.11 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नगर निगम ने किया प्रस्ताव तैयार... रोज फेस्टिवल पर खर्च करेगा 1.11 करोड़
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम रोज फेस्टिवल पर 1.11 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। आगामी 29 अक्तूबर को होने जा रही नगर निगम सदन की बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके साथ अग्निशमन विभाग के भर्ती नियमों को भी सदन में रखा जाएगा। आठ दिनों में सदन की यह दूसरी बैठक है। इससे पहले 22 अक्तूबर को सदन की विशेष बैठक बुलाई गई थी, जिसमें कोई निष्कर्ष नहीं निकला था।
अक्तूबर माह की सदन की बैठक में फिर हंगामे के आसार हैं क्योंकि फंड की कमी के चलते चंडीगढ़ के प्रशासक ने पहले ही निगम को अपने खर्चे कम करने और राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में सदन में रोज फेस्टिवल के लिए आ रहा एजेंडे को लेकर फिर पार्षद आमने सामने होंगे। इस बार टेंट सहित अन्य व्यवस्थाओं पर 40 लाख, लाइट व्यवस्था पर 13 लाख, पुष्प प्रदर्शनी पर 8.65 लाख, ब्रांडिंग पर 25 लाख, पुरस्कार पर 7.15 लाख, मिस्टर एंड मिसेज रोज प्रतियोगिता पर एक लाख, रोज क्विज व अन्य प्रतियोगिता पर 7.20 लाख, रोज किंग व अन्य प्रतियोगिता पर 1.20 लाख, ब्रास एंड पाइप बैंड प्रतियोगिता पर 1.50 लाख, रोज प्रिंस एंड रोज प्रिंसेस प्रतियोगिता पर 2.25 लाख, फोटोग्राफी प्रतियोगिता पर 2.75 लाख के साथ नेबरहुड पार्क प्रतियोगिता पर एक लाख रुपये खर्च का अनुमान बताया है।
छठ पूजा की तैयारियों पर भी संशय
अगले महीने छठ पूजा की तैयारियों को लेकर भी अभी संशय है क्योंकि फंड की कमी के चलते दीपावली उत्सव भी कर्मचारियों ने खुद ही इकट्ठा करके मनाया है। नगर निगम हर साल मलोया, मनीमाजरा में छठ पूजा के लिए तैयारियां करता है। इस बार पार्षदों की ओर से उत्सव मनाने के लिए प्रस्ताव तो निगम के पास आ गया है लेकिन उसे हरी झंडी नहीं मिली है।
विज्ञापन
पिछले साल केवल लेजर शो पर ही खर्च कर दिए थे डेढ़ करोड़
पिछले साल का रोज फेस्टिवल अब तक का सबसे महंगा आयोजन था। इसमें आम खर्च लगभग 98 लाख था, लेकिन लेजर शो पर ही डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए थे। इसे लेकर कुछ पार्षदों ने सवाल भी उठाए थे लेकिन बाद में मामला शांत हो गया था। हालांकि, रोज फेस्टिवल से पहले गुलदाऊदी शो भी है। इस पर भी निगम को खर्च करना है।