फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Multi-omics data analysis will make cancer treatment easier

Chandigarh News: मल्टी-ओमिक्स डाटा एनालिसिस से कैंसर का इलाज होगा आसान

Sun, 14 Jan 2024 02:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:14 PM IST
विज्ञापन
Multi-omics data analysis will make cancer treatment easier
चंडीगढ़। खून की जांच कर ओरल और किडनी कैंसर के स्टेज के साथ मरीज के सरवाइवल समय का आकलन किया जा सकेगा। इससे चिकित्सा विशेषज्ञों को कैंसर के मरीजों के उचित इलाज और थैरेपी में मदद मिलेगी। यह बात यूआईईटी की डॉ. नीलम गोयल ने सेक्टर-12 स्थित पेक में आयोजित सत्र में व्याख्यान में कही। वे पिछले छह वर्षों से ओरल और किडनी कैंसर में क्लीनिकल और मल्टी-ओमिक्स डाटा एनालिसिस से सर्वाइवल समय पता लगाने पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन


डॉ. नीलम गोयल ने बताया ओमिक्स अर्थात विभिन्न जेनेटिक व अन्य डाटा का विश्लेषण कर कैंसर मरीजों के सर्वाइवल समय का पता लगाया जा सकता है। ओरल कैंसर में उनका अनुमान 99 प्रतिशत सही रहा है। किडनी में भी अच्छे नतीजे देखने को मिले हैं। डॉ. नीलम ने बताया कि इससे ओरल और किडनी कैंसर के सभी स्तर के मरीजों का इलाज और थैरेपी करने में अधिक मदद मिलेगी। डॉ. नीलम ने यह शोध ग्रामीण क्षेत्रों को मद्देनजर रखते हुए किया है, जहां स्वास्थ्य देखभाल की अधिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं होतीं। इस पर उनके तीन शोध पत्र भी प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने यह शोध दिपाली, दीक्षा, अशविंदर के साथ मिलकर की है।
विज्ञापन


शनिवार को पेक, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में एआईसीटीई की ओर से प्रायोजित छह दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें आईआईटी-रुड़की, आईआईटी-रोपड़, आईआईटी-ऊना, सीएसआईओ-सीएसआईआर, यूआइईटी, पीजीआई के विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिए। इस दौरान प्रतिभागियों ने सेक्टर 30 स्थित सीएसआईओ-सीएसआईआर का दौरा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed