{"_id":"b26eaa4d1e719f9daed8d37081173b96","slug":"mullanpur-virasati-gaon-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्लांपुर में सभ्याचार बचाएगा विरासती गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्लांपुर में सभ्याचार बचाएगा विरासती गांव
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Jan 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी सभ्याचार को बचाने के लिए पंजाबी विरासत फाउंडेशन ने एक अनूठी पहल शुरू की है। फाउंडेशन ने जिला मोहाली के गांव मुल्लांपुर गरीबदास के पास एक विरासती गांव बनाने का फैसला लिया है। जहां पंजाब का असली सभ्याचार पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही एक डिप्लोमा इन कल्चरल हेरिटेज ऑफ पंजाब भी विद्यार्थियों के लिए शुरू कराया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को गायिका एवं समाज सेविका सुक्खी बराड़ ने दी। इस मौके पर उनके साथ डायरेक्टर ओबीसी कमिश्नर निर्मल जौड़ा और अर्जन सिंह शेरगिल भी हाजिर थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विरासती गांव के लिए एक प्रसिद्ध बिल्डर मनजीत सिंह ने पांच-पांच एकड़ जमीन फाउंडेशन को दान में दी है। इस मौके पर सुक्खी बराड़ ने कहा कि आज भी यदि हमने अपने आपको नहीं संभाला, तो पंजाबी सभ्याचार ऐसी दलदल में चला जाएगा।
विज्ञापन
जहां से वापस लौटना मुश्किल होगा। इस मौके पर उन्होंने पंजाबी गीतकारों, गायकों एवं दर्शकों को सलाह दी कि वे एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने के लिए सहयोग दें।
उन्होंने कहा कि यह रास्ता मुश्किल है। लेकिन कोशिश करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि जब सभी मिलकर इस दिशा में सोचेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।