फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mullana became chairman of the SC Commission, Haryana

सीएम हुड्डा ने बढ़ाया फूलचंद मुलाना का रूतबा

Thu, 14 Aug 2014 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Aug 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
Mullana became chairman of the SC Commission, Haryana

विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने एक बार फिर एक तीर से दो निशाने साधे हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी रहे फूलचंद मुलाना का रुतबा फिर से बढ़ गया है। अभी तक वे बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे, लेकिन शुक्रवार को उन्हें हरियाणा एससी आयोग का चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया।

विज्ञापन


चुनाव से पहले आयोग का गठन कर सरकार ने दलितों को लुभाने के साथ ही मुलाना को उनकी अब तक की वफादारी का इनाम भी दे दिया है। हालांकि, हरियाणा में पिछले दस साल से दलितों के उत्पीड़न की घटनाएं जोर पकड़ रही हैं, लेकिन आयोग को सरकार का मंत्रिमंडल करीब एक साल पहले हरी झंडी दे चुका है।
विज्ञापन


अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार ने इसका गठन कर मुलाना के अलावा दो अन्य सदस्यों को भी नियुक्त किया है।

ईश्वर सिंह और सैलजा के निशाने पर रहे हैं मुलाना

Mullana became chairman of the SC Commission, Haryana

फूलचंद मुलाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए हमेशा राज्य सभा सदस्य एवं पूर्व सांसद कुमारी सैलजा और ईश्वर सिंह के निशाने पर रहे हैं। दोनों नेताओं ने मुलाना पर कांग्रेस की जगह मुख्यमंत्री में अधिक निष्ठा होने के आरोप लगाए हैं।

हालांकि, अब ईश्वर सिंह राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य हैं। अनुसूचित जाति आयोग की कवायद पांच साल पहले शुरू हुई थी। इसे लेकर बैठकों के कई दौर हुए।

आयोग को कैबिनेट की बैठक में करीब एक साल पहले स्वीकृति दी गई, जिसके बाद अब सरकार ने मुलाना को वफादारी का इनाम दे दिया।

मुलाना के साथ आयोग के तीन सदस्य बनाए

Mullana became chairman of the SC Commission, Haryana

फूलचंद मुलाना पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। इसके बाद वे लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष और बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष रहे हैं। इन पदों के कारण उनका रुतबा राज्यमंत्री के बराबर रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उनका विरोध सैलजा समर्थकों ने जगह-जगह किया। इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने राज्य अनुसूचित आयोग में दो सदस्यों को भी नियुक्त किया है।

आयोग में रिटायर्ड कर्नल आर्य वीर, हरियाणा सिविल सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी रोशन लाल और कैथल की अधिवक्ता सोनिया भारती को सदस्य नियुक्त किया है। अधिसूचना के अनुसार आयोग का सचिव हरियाणा सिविल सेवा के संयुक्त सचिव रैंक का अधिकारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed