{"_id":"4eaa6c18388ac948a145a77e0db7010c","slug":"much-rain-will-be-in-punjab-to-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के मुकाबले में पंजाब में होगी ज्यादा बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के मुकाबले में पंजाब में होगी ज्यादा बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 21 Jun 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए थोड़ा मायूस करने वाली खबर है। इस दफा हरियाणा व पंजाब में सामान्य से कम मानसून रहने वाला है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, जून से सितंबर महीने में पूरे भारत में 887.5 एमएम बारिश होनी है। इसमें नार्थ-वेस्ट इंडिया में कुल 615 एमएम, पंजाब में 492 एमएम और हरियाणा में 460 एमएम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। अगस्त के मुकाबले इस बार जुलाई में ज्यादा बारिश की बात कही है।
पूरे भारत में जुलाई के महीने में 289 एमएम बारिश होगी, जबकि अगस्त में 261 एमएम। चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया पूरे भारत में मानसून का औसत करीब 93 प्रतिशत आंका गया है, जो सामान्य से कम है।
विज्ञापन
उनके मुताबिक 71 प्रतिशत संभावना है कि पंजाब- हरियाणा में मानसून थोड़ा कमजोर रहेगा। हालांकि 26 प्रतिशत इस बात की भी संभावना है कि सामान्य के लगभग बराबर भी मानसून आ सकता है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में 24 घंटे में बदलाव
मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ के मौसम में अगले 24 घंटे में बदलाव के संकेत आ रहे हैं। रविवार रात बारिश की संभावना बन रही है।
इसी तरह के आसार सोमवार को भी देखे जा रहे हैं। इस दिन भी बारिश की पूरी संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। दिन का पारा 41.6 डिग्री था, जबकि शुक्रवार को अधिकतम पारा 41 डिग्री दर्ज किया गया था। रात का पारा भी 30 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, नमी में कमी देखी गई। हवा में अधिकतम नमी की मात्रा 54 प्रतिशत व न्यूनतम मात्रा 30 प्रतिशत आंकी गई।