फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mtv roadies audition in panchkula auditorium

एमटीवी रोडिज एक्स फोर के ऑडिशन, उमड़े हजारों युवा

Tue, 01 Dec 2015 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 01 Dec 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
mtv roadies audition in panchkula auditorium

पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में रोडिज एक्स फोर के ऑडिशन लिए गए। इसमें हजारों की संख्या में युवा पहुंचे। ऑडिशन देने के लिए सुबह से ही पंजाब, हरियाणा और हिमाचल सहित कई अन्य राज्यों के युवा पंचकूला पहुंचे।

विज्ञापन


कई युवक शुक्रवार रात को ही पंचकूला के इंद्रधनुष में पहुंच गए थे। ऑडिशन देने आए ज्यादात्तर युवकों का कहना था कि रोडीज उनका फैशन है तो किसी ने कहा कि रोडीज में आने के बाद उनका नाम रोशन हो जाएगा।
विज्ञापन


शिमला से ऑडिशन देने आए रोहित का कहना है कि कई सालों से रोडीज बनने के लिए ट्राई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज रोडीज के ऑडिशन में सेलेक्ट होकर ही जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल से ऑडिशन देने आई सोनम का कहना है कि रोडीज उनका फैशन है। उन्होंने कहा कि रोडीज का आडिशन देने के लिए बीती रात को ही पंचकूला अपने एक दोस्त के घर आ गई थी।


पंजाब से आए रोनक कपूर के अलावा अन्य कुछ युवाओं ने बताया कि ऑडिशन देने से पहले हजारों रुपये की शॉपिंग कर ड्रेसेज खरीद कर लाए हैं, ताकि आडिशन के दौरान उनकी पर्सनैलिटी सबसे अलग दिखे।

युवाओं की भीड़ के चलते पुलिस के भी पुख्ता प्रबंध किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed