{"_id":"0b99a1a7691e63930baea4b2aea89f39","slug":"msme-special-businessman-of-shanghai-will-invest-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"MSME हरियाणा में निवेश कर सकते हैं शंघाई के उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MSME हरियाणा में निवेश कर सकते हैं शंघाई के उद्यमी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से शंघाई के उद्यमियों से की गई अपील से प्रोत्साहित 100 से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) ने हरियाणा में अपनी इकाइयां लगाने पर विचार करने को लेकर सहमति जताई है।
विज्ञापन
ऐसा होने पर प्रदेश में एक बिलियन यूएस डॉलर का निवेश होने के अलावा प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
मुख्यमंत्री की शंघाई और उसके आसपास के क्षेत्रों के प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत के दौरान उद्यमियों ने हरियाणा में अपनी इकाइयां लगाने पर विचार करने की सहमति जताई। इन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्त्रस्मों (एमएसएमईज) में टेक्सटाइल, जनरल इंजीनियरिंग, ऑटो कम्पोनेंटस जैसे क्षेत्रों की इकाइयां शामिल होंगी।
विज्ञापन
बैठक में उद्योग मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव देवेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आरके खुल्लर और हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक सुधीर राजपाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
उद्यमियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करने के प्रयासों की सराहना की और उन्हें मार्च, 2016 में गुड़गांव में होने वाले हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए भी निमंत्रण दिया।