फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MSME for Bharat Conclave in Chandigarh Industry leaders to gather Gulab Chand Kataria chief guest

MSME For Bharat: चंडीगढ़ में जुटेंगी उद्योग जगत की जानी-मानी हस्तियां, प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि

Thu, 18 Sep 2025 08:28 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Sep 2025 08:28 PM IST
सार

सिटी ब्यूटीफुल में शुक्रवार को अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया पहुंचेंगे।

विज्ञापन
MSME for Bharat Conclave in Chandigarh Industry leaders to gather Gulab Chand Kataria chief guest
गुलाब चंद कटारिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में शुक्रवार को उद्यमियों का महाकुंभ होगा। इसमें उद्योग जगत की जानी-मानी हस्तियां जुटेंगी। अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में उद्यमी सेक्टर-31 स्थित सीआईआई में उद्योग जगत की चुनौतियों और विकास पर मंथन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया पहुंचेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंजाब सरकार के उद्योग व वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, विद्युत एवं एनआरआई मामलों के मंत्री संजीव अरोड़ा पहुंचेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन किआ और निंबस पोस्ट के सहयोग से किया जा रहा है। दोपहर तीन बजे से शाम 6 बजे के बीच आयोजित होने वाले कॉन्क्लेव का मकसद उद्यमियों की भविष्य में आने वाली समस्याओं से उबारना है। साथ ही शहर के उद्यमियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के आगमन और पंजीकरण से होगी। इसके बाद राष्ट्रीय गान और दीप प्रज्वलन समारोह होगा। कार्यक्रम में प्रशासक गुलाबचंद कटारिया, पंजाब सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा, इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ अमित ढाका और चंडीगढ़ प्रशासन के उद्योग विभाग के निदेशक पवित्र सिंह शामिल होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र की चुनौतियों और अवसरों पर खुली चर्चा करना है, ताकि नीति निर्माताओं, उद्योग जगत और प्रशासन के बीच सामंजस्य स्थापित कर भारत की औद्योगिक प्रगति को और गति दी जा सके।
विज्ञापन


दो पैनल चर्चाओं में एमएसएमई पर होगी चर्चा
कार्यक्रम में दो पैनल चर्चा आयोजित होंगी। एमएसएमई: अवसर और चुनौतियां थीम पर चर्चा में चंडीगढ़ की एमएसएमई को वित्तीय सहयोग, तकनीकी संसाधन, बाजार तक पहुंच और नीतिगत समर्थन जैसे पहलुओं पर विचार किया जाएगा। दूसरी पैनल चर्चा पंजाब की औद्योगिक वृद्धि में एमएसएमई की भूमिका थीम पर होगी। यह चर्चा पंजाब की औद्योगिक संरचना में एमएसएमई के योगदान, निर्यात संभावनाओं, रोजगार सृजन और राज्य की विकास नीति पर केंद्रित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed