मॉल में 'बाबा' को देखने गए थे, बिपाशा को देखकर लौटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंसर बोर्ड की हरी झंडी के बावजूद रिलीजिंग में संशय के राम रहीम की फिल्म की जगह पीवीआर में अभिनेत्री बिपाशा बसु की फिल्म दिखाई गई। बिपाशा बसु की हॉरर फिल्म ‘अलोन’ आज ही रिलीज हुई।
सेंसर बोर्ड की हरी झंडी मिलने पर लोग आज इस आस में पीवीआर पहुंचे कि फिल्म आज रिलीज होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पीवीआर मालिकों का कहना है कि नई फिल्म शुक्रवार को ही रिलीज होती है। उम्मीद है कि 23 जनवरी को सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हो जाएगी।
गौरतलब है किडेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसा की फिल्म एमएसजी-‘मैसेंजर ऑफ गॉड’ भी 16 जनवरी को रिलीज होनी थी। श्री अकाल तख्त सहित तमाम सिख संगठनों व जत्थे बंदियों ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह फिल्म एमएसजी ‘मैसेंजर ऑफ गॉड’ का कड़ा विरोध करते हुए सरकार से इस पर रोक लगाने की मांग की थी।
मामले की गंभीरता को समझते हुए फिल्म सेंसर बोर्ड ने ‘एमएसजी’ की रिलीज पर रोक लगाकर मामले को ट्रिब्यूनल कमेटी के पास भेज दिया था। जहां से वीरवार रात फिल्म को हरी झंडी मिल गई।
एडवांस बुकिंग का पैसा वापस
पीवीआर संचालक पंकज खेमका ने बताया कि हर शुक्रवार को नई फिल्में रिलीज होती है। डेरा प्रमुख की ‘एमएसजी’ अगले सप्ताह रिलीज होगी। इसके कारण आज रिलीज होने वाली 4 अन्य फिल्में पीवीआर में दिखाई जा रही हैं। डेरा प्रबंधन चाहे तो एडवांस बुकिंग का पैसा वापस ले सकता है।
हिंदू महासभा आई MSG के समर्थन में
राम रहीम की फिल्म MSG को लेकर देशभर में भले ही हंगामा हो रहा हो, लेकिन हिंदू महासभा इसके समर्थन में है। महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मपाल सिवाच एवं प्रवक्ता ललित भारद्वाज ने बयान में कहा है कि फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चित हो चुकी है। जब देश में पीके फिल्म रिलीज हो सकती है कि एमएसजी क्यों नहीं?
क्या बाबा हिंदू हैं, इसलिए रोक लगा दी गई। उन्होंने बताया कि सभा का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही बाबा से मुलाकात करेगा। कहा कि अभी फिल्म देखी नहीं है। देखने के बाद ही आगे कोई विचार किया जाएगा कि फिल्म में आखिर क्या है?