फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MRI finally started in GMSH after 11 months

Chandigarh News: जीएमएसएच में आखिरकार 11  महीने बाद शुरू हुई एमआरआई 

Tue, 10 Jan 2023 07:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
MRI finally started in GMSH after 11 months
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच) सेक्टर-16 में आखिरकार 11 महीने बाद एमआरआई की सुविधा शुरू हो गई है। अस्पताल ने जिस कंपनी को टेंडर दिया, उसने आधुनिक मशीन इंस्टॉल करने में इतना लंबा समय गुजार दिया। इससे मरीजों को एमआरआई कराने के लिए निजी सेंटरों में ज्यादा पैसे खर्च करने पड़े, लेकिन राहत की बात यह है कि नई कंपनी पहली वाली कंपनी से भी कम रेट में एमआरआई करेगी। कंपनी ने पहले चरण मेें सबसे जरूरी लोगों की एमआरआई शुरू कर दी है। हालांकि, सभी प्रकार की एमआरआई शुरू करने में थोड़ा और समय लगेगा।
विज्ञापन

बता दें कि अस्पताल में एमआरआई बंद होने से मरीजों को हो रही परेशानी को अमर उजाला ने लगातार प्रमुखता से उठाया। इसमें 25 जनवरी 2022 को स्वास्थ्य विभाग ने घटाया शुल्क, अब 1885 में होगी एमआरआई, 14 जुलाई को पीजीआई पर बोझ, नंबर लगावाएं एमआरआई अगले साल करवाएं, 27 सितंबर को सात माह से रेनोवेशन ही चल रहा, कब लगेगी एमआरआई मशीन और 3 दिसंबर को 10 महीने बाद भी जीएमएसएच-16 में इंस्टॉल नहीं हुई एमआरआई मशीन शीर्षक के साथ खबरें प्रकाशित की थीं। इसे संज्ञान में लेकर विभाग ने जल्द से जल्द सुविधा शुरू कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed