फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mr. Chandigarh Championship on February 23, 150 body builders will show skills

23 फरवरी को मिस्टर चंडीगढ़ चैंपियनशिप, 150 बॉडी बिल्डर दिखाएंगे कौशल

Thu, 20 Feb 2020 03:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
Mr. Chandigarh Championship on February 23, 150 body builders will show skills
चंडीगढ़। बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन (चंडीगढ़) 23 फरवरी को 8वें मिस्टर चंडीगढ़ चैंपियनशिप-2020 का आयोजन करने जा रहा है। सेक्टर-32 के एसडी कालेज में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों कैटेगरी में लगभग 150 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। यह जानकारी चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एसोसिएशन के प्रेसिडेंट उपकार सिंह ने दी।
विज्ञापन

उपकार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में ट्राइसिटी सहित अन्य राज्यों से प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान प्रतियोगी को बॉडी बिल्डिंग की विभिन्न कैटेगरी में अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। इसके आधार पर चैंपियंस का चयन होगा। प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले प्रतिभागी को नगद इनाम के साथ-साथ ट्राफी ओर मेरिट सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रेस सेक्रेटरी सिद्धांत भारद्वाज ने बताया कि वह सालों से इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं। इसका मकसद युवाओं को सेहत के प्रति जागरूक करना है, ताकि वो गलत रास्ते की ओर न जाएं। इस प्रतियोगिता में उपकार सिंह, कुलविंदर सिंह, सिद्धांत भारद्वाज व अरविंद जज होंगे। यह सभी सभी नेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं में जज के रूप में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed