फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Simranjeet Singh Mann under house arrest in Fatehgarh sahib of Punjab

Punjab: सांसद सिमरनजीत सिंह मान घर में नजरबंद, भाना सिद्धू की गिरफ्तारी के विरोध में देना था धरना

Thu, 01 Feb 2024 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 01:19 PM IST
सार

सिमरजीत सिंह मान संगरूर के सांसद हैं। गुरुवार को उनके क्षेत्र धुरी में शिरोमणि अकाली दल अमृतसर की तरफ से भाना सिद्धू के पक्ष में एक बड़ी सभा रखी गई थी। लेकिन उससे पहले ही पंजाब पुलिस की तरफ से सांसद मान को उनके घर में नजर बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
MP Simranjeet Singh Mann under house arrest in Fatehgarh sahib of Punjab
सांसद मान के घर के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष और संगरूर के सांसद सिमरजीत सिंह मान को गुरुवार को उनके घर फतेहगढ़ साहिब के किला हरनाम सिंह नगर में नजरबंद कर दिया गया। पुलिस की तरफ से सुबह करीब 6 बजे से उन्हें होम अरेस्ट किया गया है। 
विज्ञापन


किला हरनाम सिंह नगर में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। दूसरी और इसकी खबर मिलते ही पार्टी के नेता वहां इकट्ठे होने शुरू हो गए हैं लेकिन पुलिस की ओर से उन्हें घर के अंदर दाखिल होने की इजाजत नहीं दी जा रही है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सांसद मान आज भाना सिद्धू की गिरफ्तारी के विरोध में धूरी में दिए धरने में जाने वाले थे। पार्टी के महासचिव कुलदीप सिंह भगोवाल और शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के मुख्य वक्ता इकबाल सिंह ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल अमृतसर की तरफ से आज धूरी में भाना सिद्धू के पक्ष में एक बड़ी सभा रखी गई थी लेकिन उससे पहले ही पंजाब पुलिस की तरफ से सांसद मान को उनके घर में नजर बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले के बारे में उनकी ओर से लोकसभा स्पीकर को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed