फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP resident write a letter to Sonia Gandhi against a Congress candidate in Punjab

बठिंडा: भुच्चो मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम कोटभाई का विरोध, मध्य प्रदेश निवासी ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र

Mon, 24 Jan 2022 01:42 AM IST
ajay kumar भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 24 Jan 2022 01:42 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति ने भुच्चो मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम कोटभाई के खिलाफ सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। पत्र में व्यक्ति ने कोटभाई को कांग्रेस से निकालने की अपील की।

विज्ञापन
MP resident write a letter to Sonia Gandhi against a Congress candidate in Punjab
सोनिया गांधी को भेजा गया पत्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बठिंडा के भुच्चो मंडी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह कोटभाई की टिकट को खारिज करने के संबंध में रविवार को मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी राजेश भास्कर ने सोनिया गांधी को पत्र भेजा है। अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रीतम कोटभाई ने जीसीए कंपनी के नाम पर उस जैसे सैकड़ों लोगों के साथ करोड़ों रुपये की ठगी की है। 

विज्ञापन


राजेश भास्कर ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि 2017 में विधानसभा चुनाव जीतकर कांग्रेस से विधायक बने प्रीतम कोटभाई द्वारा जीसीए के नाम पर एक कंपनी चलाई जा रही थी। जिसके तहत उक्त विधायक मध्य प्रदेश के मुरैना के अलावा अन्य कस्बों में आता था और लोगों को अच्छे पैसे का मुनाफा का झांसा देकर अपनी कंपनी में पैसे जमा करवाया। पिछले कुछ वर्षों से जब उसको और अन्य लोगों को प्रीतम कोटभाई ने पैसे वापस नहीं किए तो उन्होंने पंजाब आकर उस समय के डीजीपी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी पत्र लिखकर इंसाफ की मांग उठाई थी और विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कोटभाई की सदस्यता खारिज करने की मांग की थी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी किसी ने भी कोई सुनवाई नहीं की बल्कि अब कांग्रेस हाईकमान ने प्रीतम को टिकट देकर साबित कर दिया कि कांग्रेस में ऐसे लोगों को ज्यादा अहमियत दी जाती है। राजेश ने बताया कि वो आने वाले दिनों में पंजाब के बठिंडा जिले के भुच्चो मंडी विधानसभा क्षेत्र में आकर प्रीतम कोटभाई के बारे में लोगों को बताएंगे। स्थानीय लोगों की सहायता से इंसाफ लेने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पत्र लिखकर विधायक प्रीतम कोटभाई का टिकट खारिज करने व और पार्टी से निकालने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed