फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Raghav Chadha says Chandigarh Mayor election is going to BJP vs INDIA

Chandigarh Mayor Election: भाजपा बनाम INDIA होगा चंडीगढ़ का मेयर चुनाव, राघव चड्ढा का बयान

Tue, 16 Jan 2024 12:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 16 Jan 2024 12:23 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ आ चुकी आप और कांग्रेस के बीच पंजाब और हरियाणा में भी गठबंधन के लिए बात चल रही है। वहां पर अभी कोई फैसला नहीं हो पाया है लेकिन चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक साथ मिलकर उतरेंगे। गठबंधन की आधिकारिक घोषणा सोमवार को की गई थी।

विज्ञापन
MP Raghav Chadha says Chandigarh Mayor election is going to BJP vs INDIA
राघव चड्ढा - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को INDIA बनाम भाजपा बताया है। चड्ढा ने दिल्ली में पत्रकारवार्ता में कहा कि 18 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमीं पार्टी और कांग्रेस गठबंधन का भाजपा से मुकाबला होगा। यह 2024 लोकसभा चुनाव का आगाज है।
विज्ञापन


विज्ञापन

 

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया है। मेयर का पद आम आदमी पार्टी के पास रहेगा और सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पद कांग्रेस के खाते में जाएगा। 

आप और कांग्रेस में गठबंधन से मेयर चुनाव के सारे समीकरण बदल गए हैं। वर्तमान में भाजपा के पास सबसे ज्यादा नंबर हैं। मेयर चुनाव के लिए सांसद किरण खेर को मिलाकर उनके पास 15 वोट हैं। आम आदमी पार्टी के पास 13 और कांग्रेस के पास सात वोट हैं। दोनों में गठबंधन होने पर आप और कांग्रेस के 20 वोट हो जाते हैं, जबकि मेयर बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 19 है। ऐसे में पिछले कई वर्षों से मेयर की कुर्सी पर बैठी भाजपा की बादशाहत खतरे में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed