पटियालाः प्लास्टिक मुक्त अभियान के दौरान बिगड़ी परनीत कौर की तबीयत, डॉक्टरों ने दी ये सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद परनीत कौर राजपुरा रोड पर बड़ी नदी के नजदीक पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से शुरू की गई मुहिम स्वच्छता श्रमदान के आगाज करने पहुंचीं। इस मौके पर उन्होंने लोगों से शहर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए शुरू की गई मुहिम में बढ़-चढ़ कर योगदान करने की अपील की।
मुहिम के दौरान 50-50 के पांच ग्रुपों में बंटे 250 से अधिक सरकारी मल्टीपर्पस स्कूल पासी रोड के स्टूडेंट्स, निगम के सफाई सेवकों और लोगों ने गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब तक मल्टीलेयर प्लास्टिक के लिफाफों समेत अन्य कचरे की सफाई की। परनीत ने कहा कि अब शहर के विकास कार्यों में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी।
पड़ाववार सारे विकास कार्य तय समय में किए जाएंगे। मेयर ने कहा कि कोशिश है कि पटियाला को अब देश के पहले 10 साफ सुथरे शहरों में शामिल कराया जाए। जिसके लिए आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने छात्रों को कहा कि वह सफाई मुहिम का हिस्सा बनें और डेंगू से बचाव के लिए अपने घरों के आस-पास पानी जमा न होने दें।
पीपीसीबी चेयरमैन मरवाहा ने बताया कि बोर्ड ने अब तक पंजाब में से 1300 टन मल्टीलेयर प्लास्टिक कचरा छांटा है। भविष्य में 5000 टन प्लास्टिक का कचरा छांटने का लक्ष्य बनाया है। उन्होंने लोगों को प्लास्टिक के कचरे से बचने के लिए कपड़े और जूट के झोले इस्तेमाल करने की अपील की।
परनीत की तबीयत बिगड़ी
मुहिम को हरी झंडी दिखाने के बाद परनीत कौर जैसे ही स्टेज पर पहुंची, अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। परनीत कौर को चक्कर आ गया। जानकारी के मुताबिक उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया था। जिस कारण उन्हें दिक्कत हुई। परनीत कौर को तुरंत मोती महल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने चेकअप किया। उनको आराम करने की सलाह दी गई है।