{"_id":"61c4b2316ff2bd22af0a0201","slug":"mp-kirron-kher-reached-chandigarh-a-day-before-the-election-chandigarh-news-pkl4370497155","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से एक दिन पहले चंडीगढ़ पहुंची सांसद किरण खेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से एक दिन पहले चंडीगढ़ पहुंची सांसद किरण खेर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मतदान से एक दिन पहले सांसद किरण खेर वीरवार को शहर पहुंच गईं। वह शुक्रवार को नगर निगम चुनाव में मतदान करेंगी। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कई वीडियो डाले और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा।
वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के अब जितने भी नेता हैं, वह सभी डंपिंग ग्राउंड के बनने के समय कांग्रेस के साथ सत्ता में थे। इनमें से कुछ मेयर भी थे। तब क्यों नहीं उन्होंने कुछ किया। अब वह बोल रहे हैं ति हम चंडीगढ़ को दिल्ली जैसा बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को चंडीगढ़ जैसा बनाने की जरूरत है। हम चंडीगढ़ को जैसा है वैसा रखना चाहते हैं।
खेर ने कहा कि हमारे पास सारी सुविधाएं हैं, जो हमने लोगों को दी हैं। आम आदमी पार्टी वाले तो मोहल्ला क्लीनिक की बातें करते हैं, हमारे चंडीगढ़ में तो हर सेक्टर में पहले से ही डिस्पेंसरी हैं। खेर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता जो भाषण देते हैं, वह सच्चाई से कोसों दूर होता है। आम आदमी पार्टी कांग्रेस की बी टीम है और ए टीम है तो कांग्रेस की है, उसे सी टीम ही समझा जाए। खेर ने कहा कि शहर के लोगों को उनकी बातों में नहीं आना चाहिए। खेर ने लोगों से भी अपील की है कि वह चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।