फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Kirron kher on ut employess problems, chandigarh news

कर्मचारियों की प्राब्लम मेरी उंगलियों पर, सभी मांगें पूरी करवाउंगी: खेर

Sun, 05 Mar 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Mar 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
MP Kirron kher on ut employess problems, chandigarh news
सांसद ने कर्मचारियों की डेलीगेट कांफ्रेंस का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
आपकी प्राब्लम मेरी उंगलियों पर हैं। यह बात विरोधी पार्टी के लोग भी मानते हैं। यह बात सांसद किरण खेर ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही। वह सेक्टर 18 स्थित लायंस क्लब में को-आर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स की डेलीगेट कान्फ्रेंस का उद्घाटन करने पहुंचीं थीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह कर्मचारियों की सभी मांगें प्रशासन से पूरा करवाएंगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में यूनियन ने मेरी काफी मदद की थी। अब मेरी बारी है। यूनियन के लोग तो मेरे परिवार जैसे हैं।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि प्रशासन ने डेलीवेज व वर्कचार्ज के कर्मचारियों को रेगुलर करने के लिए पालिसी बनाई है और उसके बाद कांट्रेक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सिक्योर पालिसी बनाना विचाराधीन है। केंद्रीय सेवा शर्तें व केंद्र के वेतनमान लागू करने की मांग पर भी उन्होंने भरोसा दिलाया। उन्होेंने कहा कि बाकी मांगों पर भी प्रशासन विचार कर रहा है और जो मांगे केंद्र सरकार के स्तर पर लटकी हैं उनको वे केंद्र सरकार के सामने उठाएंगी।
विज्ञापन

'कर्मचारियों की सभी मांगें पूरी करवाउंगी'

MP Kirron kher on ut employess problems, chandigarh news
सांसद ने कर्मचारियों की डेलीगेट कांफ्रेंस का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर कर्मचारी नेताओं ने खाली पदों को भरने, हाउसिंग स्कीम के तहत सभी सफ ल कर्मचारियों को मकान देने, कांट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए सिक्योर पालिसी, नगर निगम के कर्मचारियों के लिए रिक्रूटमेेंट रूल्स बनाने, पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग की और पब्लिक सेक्टर के निजीकरण का विरोध किया। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारियों के लिए भी पेंशन स्कीम को लागू कराने का प्रस्ताव पास किया गया। कर्मचारियों ने महंगाई के विरोध व सांप्रदायिक सद्भाव के हक में भी प्रस्ताव पारित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्ष मंडल में  रंजीत मिश्रा, शामलाल घावरी, जसवंत सिंह, देविंदर सिंह, विजय कुमार, राजा राम, शोभना पठानिया, अश्विनी कुमार और यशपाल कुमार शामिल थे। कान्फ्रेंस में कमेटी के संयोजक राकेश कुमार ने पिछले तीन सालों के कार्यों की रिपोर्ट पेश की।

इस मौके पर नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। अश्विनी कुमार को कनवीनर, शामलाल घावरी को संरक्षक, सतिंदर सिंह, रंजीत मिश्रा, जसवंत सिंह और विजय कुमार को को - कनवीनर व दलजीत सिंह को कैशियर चुना गया। इसके अलावा अजीत सिंह को चैयरमेन, राकेश कुमार को सलाहकार, जसविंदर सिंह  को प्रेस सेक्रेटरी, राजाराम को संगठन सचिव बनाया गया। गवर्निंग बॉडी में डाक्टर धर्मेंद्र सिंह, मलकीत सिंह, चरणजीत सिंह, सुरमुख सिंह, रामफल, शमशेर, चौधरी कुलविंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, अनिल कुमार, अजीत चाहर, किशोरी लाल, रविंदर सिंह, सुरेश कुमार, नरिंदर कुमार, जगजीत सिंह, शोभना पठानिया व राजिंदर कुमार शामिल किया गया है। सभी संबंधित यूनियनों के प्रधान और महासचिवों को भी वर्किंग कमेटी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed