{"_id":"206a9d03e5045090605d4a8bf1526075","slug":"mp-kirron-kher-met-to-1984-riot-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरण खेर ने सुना 84 के दंगा पीड़ितों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरण खेर ने सुना 84 के दंगा पीड़ितों का दर्द
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Aug 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद किरण खेर ने सोमवार को भाजपा पार्टी कार्यालय, सेक्टर-33 में जनता दरबार लगाया। सुबह से दोपहर तक उनसे मिलने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
1984 सिख कत्लेआम पीड़ित वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने भी किरण खेर से मुलाकात की। सोसायटी के सदस्य जसविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें खेर से उम्मीदें कि वे उनकी आवाज को केंद्र सरकार तक पहुंचाएगीं और उन्हें उनका हक दिलवाएंगी।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि पिछले 30 सालों से उन्हें इंसाफ नहीं मिला, बल्कि चुनावों के वक्त उन्हें इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि खेर ने बीते दिनों संसद में उनका मुद्दा उठाकर उनकी उम्मीदों को फिर से जगा दिया है। खेर ने भी उन्हें आश्वासन दिया कि दंगा पीड़ितों को उनका हक जरूर दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले पंजाब इंजीनियर कॉलेज के लैब असिस्टेंट ने भी खेर से मुलाकात की और अपनी मांगों के बारे में उन्हें बताया। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय में कॉलेज में नौकरी कर रहे हैं। न तो उनको प्रमोशन मिल रही है और न ही उनका वेतन बढ़ाया जा रहा है।
उनके अलावा धनास के लोग भी अपनी समस्याएं लेकर किरण से मिलने पहुंचे। सेक्टर-15 पटेल मार्केट के दुकानदारों ने यहां बूथों की समस्याओं के बारे में किरण को बताया। किरण ने सभी की समस्याएं सुनकर जल्द ही उनका हल निकालने का आश्वासन दिया।