फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP kirron kher against chandigarh metro project, gave statement

चाय पर चर्चा में उखड़ीं सांसद ने कहा, मैं नहीं चाहती यहां कभी चले मेट्रो

Thu, 12 May 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
MP kirron kher against chandigarh metro project, gave statement
किरण खेर, सांसद - फोटो : ‌file photo

मैं नहीं चाहती चंडीगढ़ में कभी मेट्रो चले। दिल्ली की तरह पूरा शहर इधर-उधर से खोदा जाए। मेट्रो पर मैं किसी सवाल का जवाब नहीं दूंगी। सांसद किरण खेर ने मेट्रो प्रोजेक्ट पर पूछे गए सवाल पर रुष्ट होते हुए यह जवाब दिया। खेर ने यूटी गेस्ट हाउस में पत्रकारों को चाय पर चर्चा के लिए बुलाया था।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि चंडीगढ़ में मेट्रो की कोई जरूरत ही नहीं है। मेट्रो की महंगी टिकट लेकर कोई सफर ही नहीं करेगा। जिससे मेट्रो को चलाने का खर्च ही पूरा नहीं होगा। जब उनसे सड़कों पर लगातार बढ़ती भीड़ से पीक आवर्स में रोजाना लगने वाले जाम के बारे में सवाल किया गया तो वह कहने लगीं कि मोहाली और पंचकूला की भीड़ के लिए मेट्रो नहीं चलनी चाहिए। वह शहर में रिंग रोड के पक्ष में हैं।
विज्ञापन


सांसद की इन बातों ने प्रशासन की अभी तक की मेहनत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 10 साल से डीपीआर तैयार करने में पैसा और समय दोनों जाया हो रहे हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि राजनीतिक दबाव नहीं बनने के कारण डीपीआर अभी तक मंजूर नहीं हुई है। प्रशासन जैसे ही डीपीआर केंद्र सरकार को भेजता है उसमें कोई न कोई कमी निकल आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो और गांव लेंगी गोद
किरण खेर ने कहा कि वह दो और गांव गोद लेंगी। यह गांव कौन से होंगे अभी इसका खुलासा नहीं किया है। खेर ने कहा कि अभी उन्होंने सारंगपुर गांव गोद ले रखा है। गांव में बहुत से विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कि एमपी लैड फंड में से अभी तक वह 5 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च कर चुकी हैं। कुछ और नए प्रोजेक्ट्स हैं उन पर जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा।

 

पूर्व एडवाइजर विजय देव और दूसरे अधिकारियों पर हमला बोला

MP kirron kher against chandigarh metro project, gave statement
किरण खेर, सांसद - फोटो : ‌file photo

चंडीगढ़ भी बनेगा स्मार्ट सिटी
सांसद ने उम्मीद जताई कि इस बार चंडीगढ़ भी स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल हो जाएगा। स्मार्ट सिटी का इस बार जो प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है वह काफी मजबूत है। बाकायदा कंसल्टेंट की मदद ली गई है। जिससे स्मार्ट सिटी बनने के पूरे चांस हैं। वह खुद मंत्रालय में इसकी पैरवी कर रही हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पिछला प्रस्ताव बहुत कमजोर था। जिस कारण स्मार्ट सिटी की पहली लिस्ट में चंडीगढ़ नहीं आया।

विजय देव पर बोला हमला
खेर ने पूर्व एडवाइजर विजय देव और दूसरे अधिकारियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि छह महीने प्रशासन में क्या हुआ उन्हें कुछ पता नहीं था। किसी भी काम के संबंध में उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया। अधिकारी अपनी मनमर्जी से ही काम कर रहे थे। इतना ही नहीं जो आइडिया वह देकर जाती थीं, उसका क्रेडिट भी पुराने अधिकारी ही ले लेते थे। जो काम होते उनमें उनका नाम नहीं होता था। जब उनसे ऐसे किसी आइडिया या काम के बारे में पूछा तो उन्होंने अब याद नहीं होने की बात कही। हालांकि उन्होंने पूर्व एडवाइजर देव और उनके परिवार के साथ अच्छे संबंध होने की बात भी कही। लेकिन उनकी कार्यप्रणाली पर नाखुशी जताई। इसके अलावा वर्तमान एडवाइजर परिमल राय के कार्यों की तारीफ की। खेर ने कहा कि वह हर मुद्दे पर उन्हें शामिल करते हैं।

पार्किंग समस्या मिल बैठकर पर सुलझाएं 
मल्टीलेवल पार्किंग के बनने से दूसरी पार्किंग बंद होने से हो रहे पंगे को सांसद ने कहा कि मामले को बैठकर सुलझाना चाहिए। थोड़े दिन मल्टीलेवल पार्किंग का इस्तेमाल करके देखना चाहिए। यदि किसी व्यापारी को कोई दिक्कत होती भी है तो उसका हल निकाला जा सकता है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता हरमोहन धवन की नाराजगी के सवाल पर खेर ने कहा कि धवन उनके बड़े भाई हैं। वह उन्हें गलत नहीं कह सकतीं। साथ ही उन्हें इस मामले में न ही घसीटा जाए तो अच्छा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed