फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Dushyant Chautala suspended from INLD

हरियाणाः चौटाला परिवार में और बढ़ी रार, सांसद दुष्यंत चौटाला इनेलो से निलंबित

Fri, 12 Oct 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 Oct 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
MP Dushyant Chautala suspended from INLD
इनेलो

हरियाणा के प्रमुख विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल में चल रही उठापटक और पारिवारिक कलह के बीच पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने एक और बड़ी कार्रवाई कर दी है। पार्टी से जुड़े अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि चौटाला ने हिसार सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला को पार्टी से निलंबित कर दिया है। दुष्यंत को लिखित में नोटिस भेजकर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा गया है। चौटाला ने अपने पोते और हिसार सांसद दुष्यंत को पार्टी के सभी पदों से भी हटा दिया है।

विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को सुबह चौटाला ने पार्टी की युवा इकाई और छात्र संगठन इनसो कि राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला लिया था। सात अक्तूबर को गोहाना में हुई सम्मान दिवस रैली के दौरान विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला के खिलाफ हुई हूटिंग के बाद चौटाला द्वारा शुरू किया गया ऑपरेशन क्लीन आने वाले दिनों में पार्टी में और भी बहुत सारे विकेट गिरा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed