फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Bhagwant Mann Declared As Aam Aadmi Party CM Candidate for Punjab Assembly Election

आप का 'मान': 2011 से राजनीति में रखा कदम, ये हैं वे कारण जिन्होंने बनाया सीएम पद का उम्मीदवार

Tue, 18 Jan 2022 01:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Jan 2022 01:08 PM IST
सार

भगवंत मान का जन्म साल 1973 में संगरूर जिले में हुआ था। वह पेशे से कॉमेडियन, एक्टर व राजनेता है। 2011 में उन्होंने राजनीति में एंट्री की थी।

विज्ञापन
MP Bhagwant Mann Declared As Aam Aadmi Party CM Candidate for Punjab Assembly Election
भगवंत मान। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी ने आखिरकार मंगलवार को अपने सीएम के नाम का एलान कर ही दिया। लोगों की रायशुमारी के बाद संगरूर के सांसद भगवंत मान को आम आदमी पार्टी का सीएम उम्मीदवार घोषित किया गया। आप  द्वारा जारी नंबर पर 22 लाख लोगों ने राय दी, जिसमें से 15 लाख लोगों ने मान के पक्ष में वोट दिया।

विज्ञापन


भगवंत मान इस समय पंजाब में आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं। पेशे से कॉमेडियन भगवंत मान जट्ट सिख समुदाय से आते हैं। पंजाब की राजनीति में जट्ट सिख समुदाय 19 प्रतिशत है। हालांकि ये पंजाब का सबसे बड़ा वोट बैंक नहीं है लेकिन पंजाब की राजनीति में ये समुदाय ही सबसे ताकतवर माना जाता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

2011 में राजनीति में आए थे मान

भगवंत मान का जन्म साल 1973 में संगरूर जिले में हुआ था। वह पेशे से कॉमेडियन, एक्टर व राजनेता है। 2011 में उन्होंने राजनीति में एंट्री की थी। इसके बाद वह संगरूर से दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। वहीं, लोगों में काफी लोकप्रिय है। गत विधानसभा चुनाव में तो उन्होंने शिरोमणि अकाली दल पर गानों के रूप में हमला बोला था।

मालवा से हैं मान

पंजाब को आमतौर पर तीन क्षेत्रों में बांटा जाता है। इनमें दोआबा, मालवा और माझा शामिल है। मालवा बाकी दोनों क्षेत्रों से बड़ा है और 117 विधानसभा सीटों में से 69 सीटें इसी क्षेत्र में आती हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर माझा क्षेत्र आता है, यहां पर कुल 25 विधानसभा सीटें हैं। सबसे आखिर में दोआबा है, यहां पर 23 विधानसभा सीटें हैं। इतिहास गवाह है कि पंजाब में सत्ता पर मालवा का दबदबा हमेशा कायम रहा है। 1966 में हरियाणा के अलग होने के बाद से अब तक पंजाब में 18 मुख्यमंत्री बन चुके है। जबकि पंजाब में पांच बार राष्ट्रपति शासन भी लगा है। 17 मुख्यमंत्रियों का नाता मालवा क्षेत्र से रहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed