फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MOU signed in haryana and south korea govt representative

हरियाणा-दक्षिण कोरिया बढ़ाएंगे द्विपक्षीय संबंध, प्रस्ताव मंजूर

Wed, 17 Feb 2016 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Feb 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
MOU signed in haryana and south korea govt representative

दक्षिण कोरिया ने औद्योगिक, प्रौद्योगिकी, आर्थिक तथा सांस्कृतिक क्षेत्र

विज्ञापन
में संबंध बनाने के लिए प्रस्ताव दिया, हरियाणा ने मंजूर किया। कोरिया के प्रतिनिधिमंडल ने अपने राज्य चुंगच्योग बुक और हरियाणा के बीच संबंध स्थापित करने की मंशा से सिस्टर स्टैट्स रिलेशनशिप का प्रस्ताव दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसे सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली में कोरिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री बतौर मुख्य मौजूद अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले ही कोरिया ने भारत में बड़ा निवेश किया है। इनमें दक्षिण कोरिया की सैमसंग, एलजी तथा हुंडई जैसी कंपनियों का बड़ा नाम है। हरियाणा में कैकोडियर, कास्को, एलएस केबल्स, एसडी बायो सैंसर तथा हैल्थ केयर जैसी कंपनियां स्थापित हैं। उन्होंने आशा जताई की कोरिया भारत के अन्य क्षेत्रों के साथ हरियाणा में भी पूंजी निवेश के लिए रुचि दिखा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था के कारण औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए अनुकूल माहौल होने के साथ-साथ बिजली की पर्याप्त उपलब्धता भी औद्योगिक क्षेत्र के लिए सहायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए उद्यम प्रोत्साहन नीति तथा सिंगल रूफ सिस्टम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा को पूंजी निवेश के मामले में गंतव्य स्थल के रूप में पेश करना सरकार की प्राथमिकता है। पूंजी निवेश के लिए वे जापान और चीन का दौरा भी कर चुके हैं। अकेले एक वाण्डा नामक कंपनी ने 10 बिलियन डॉलर से भी अधिक पूंजी निवेश करने की इच्छा जताई है।

7-8 मार्च को गुड़गांव में आयोजित होने वाले हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इंवेस्टर समिट में आईटी आधारित सेवाओं, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा, दक्षता विकास, इलेक्ट्रोनिक हार्डवेयर, विनिर्माण, वस्त्र और कपड़े, प्रतिरक्षा, ऐरोस्पेस तथा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश के प्रस्ताव आने की प्रबल संभावना है।

उन्होंने कोरियन प्रतिनिधिमंडल को गुड़गांव में होने वाले समिट के लिए भी न्यौता दिया। बैठक में दिल्ली के सांसद डॉ. उदित राज ने भी भारत व कोरिया के कई क्षेत्रों में मजबूत संबंधों की इच्छा जताई। कोरियाई प्रतिनिधिमंडल की ओर से कोरिया-इंडिया ऐसोसिएशन के प्रधान सोंग जयस्योंग ने हरियाणा के साथ सिस्टर स्टेट्स रिलेशनशिप कायम करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री हरियाणा को सौंपा।


उधर, कोरियन प्रतिनिधिमंडल के ली-इक्सू ने भी कोरियन राज्य चुंगच्योग बुक में स्थापित सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर उद्योग विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव देवेन्द्र सिंह ने राज्य सरकार की औद्योगिक और उद्यम नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में हरियाणा के स्थानीय आयुक्त आनंद मोहन शरण व हरियाण राज्य औद्योगिक संरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक सुधीर राजपाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed