{"_id":"68eac17d213c64b1c60b699b","slug":"moti-ram-arya-model-won-in-visual-arts-and-gmsss-sector-35-won-in-theatre-chandigarh-news-c-16-pkl1079-842362-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विजुअल आर्ट्स में मोती राम आर्य मॉडल और थिएटर में जीएमएसएसएस सेक्टर-35 बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विजुअल आर्ट्स में मोती राम आर्य मॉडल और थिएटर में जीएमएसएसएस सेक्टर-35 बने विजेता
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी शिक्षा विभाग की ओर से कला उत्सव 2025 के चौथे दिन पीएम श्री जीजीएमएसएसएस सेक्टर-18 में रंगारंग कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर थिएटर और विजुअल आर्ट्स (समूह) की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न सरकारी, निजी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इसमें बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या एवं नोडल अधिकारी मंजीत कौर ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। थिएटर प्रतियोगिता में 20 विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने संवादों, चेहरे के भावों, शारीरिक मुद्राओं और हावभाव के माध्यम से मानवीय चरित्रों और भावनाओं को सुंदरता से प्रस्तुत किया। विजुअल आर्ट्स (समूह) श्रेणी में 25 विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें खेल और स्थानीय शिल्प की प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में थिएटर निर्देशक, कलाकार और फिल्म अभिनेता हरमनपाल सिंह, अभिनेता एवं निर्देशक अभिषेक शर्मा, और मंच और फिल्म अभिनेता/निर्देशक राजा सुब्रह्मण्यम शामिल थे। विजुअल आर्ट्स (समूह) श्रेणी के लिए निर्णायक मंडल में मदन लाल, प्रमोद आर्य और मन्मथ राव शामिल थे।
विज्ञापन
थिएटर एवं विजुअल आर्ट्स (समूह) श्रेणियों की प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार हैं —
विजुअल आर्ट्स विजेता
- प्रथम पुरस्कार: मोती राम आर्य मॉडल स्कूल, सेक्टर 27 ए, चंडीगढ़
- द्वितीय पुरस्कार: जीएमएसएसएस, कैम्बवाला
- तृतीय पुरस्कार: जीजीएमएसएसएस 20 बी, चंडीगढ़
- प्रोत्साहन पुरस्कार: जीएमएसएसएस 32 सी, चंडीगढ़
थिएटर विजेता
- प्रथम पुरस्कार: जीएमएसएसएस, सेक्टर 35, चंडीगढ़
- द्वितीय पुरस्कार: चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 25, चंडीगढ़
- तृतीय पुरस्कार: जीएमएसएसएस, सेक्टर 16, चंडीगढ़
- प्रोत्साहन पुरस्कार: इंस्टीट्यूट फॉर ब्लाइंड, सेक्टर 26, चंडीगढ़