फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother used to go to work after locking her four-year-old daughter at home, case registered

चार साल की बेटी को घर में बंद कर काम पर जाती थी मां, केस दर्ज

Sat, 24 Sep 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Mother used to go to work after locking her four-year-old daughter at home, case registered
चंडीगढ़। सेक्टर-29 में रहने वाली एक महिला अपनी चार साल की बेटी को घर में बंद कर काम पर जाती थी। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब अलग रह रहा पति कोर्ट के आदेशानुसार बेटी से मिलने घर पहुंचा। उसने देखा कि घर में ताला लगा हुआ है और बेटी अंदर बंद है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। यह बात अगस्त 2021 की है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अब जाकर इस मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-41 में रहने वाले मुकेश चंद ने बताया कि वह और उनकी पत्नी वर्ष 2020 से अलग रहते हैं। उनकी एक चार साल की बेटी है, जिसकी कस्टडी पत्नी के पास है। कोर्ट ने उन्हें पहले और तीसरे शनिवार को बेटी से मिलने की इजाजत दी है। अगस्त 2021 में एक दिन वह अपनी बेटी से मिलने सेक्टर-29 पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दरवाजे पर ताला लगा हुआ था लेकिन अंदर बेटी बंद थी। उन्होंने जब पड़ोसियों से इस बारे में पूछा तो उन्हें बताया कि उनकी पत्नी रोजाना ही बेटी को बंद करके काम पर जाती है। मुकेश ने बताया कि उन्होंने मौके से ही पत्नी को कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने नहीं उठाया। इसके बाद बेटी की हालत उनसे देखी नहीं गई और उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने पूरी घटना की वीडियो बनाई और डीडीआर दर्ज किया। मुकेश ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को भी लिखित में शिकायत दी। इसके अलावा एसएसपी से लेकर तमाम पुलिस अधिकारियों से मिले, लेकिन उनके केस में कोई खास कार्रवाई नहीं हुई। उनके केस को फैमिली डिस्प्यूट कहकर बंद कर दिया गया और उन्हें ही धमकाया गया। हालांकि उन्होंने प्रयास जारी रखें और आखिर में पुलिस ने अब आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस थाने ने आईपीसी 342 और जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed