इसी साल पंजाब के अमृतसर में एक रेल हादसा हुआ था। इस दर्दनाक हादसे में 59 लोगों की जान गई थी। इन्हीं में से एक मौत हुई थी रावण का किरदार करने वाले दलबीर सिंह की। दलबीर ने तीन लोगों की जान बचाई और खुद अपनी जान गंवा दी। हादसे के महीनों बाद मृतक की मां मुआवजे के लिए तरस रही है।
2 of 5
प्रदर्शन करते मृतकों के परिजन
हादसा दशहरे की शाम अमृसर के जौड़ा फाटक के पास हुआ था। लोग धोबीघाट मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम देख रहे थे। दलबीर इसी कार्यक्रम में रावण का किरदार कर रहा था। किरदार करने के बाद दलबीर घर चला गया और बाद में दहन को देखने के लिए फिर वापस आ गया।
इसी समय हादसे का शिकार हो गया। बता दें कि दलबीर कई सालों से रावण का किरदार करता था। हालांकि दलबीर जाते-जाते तीन लोगों की जान जरूर बचा कर गया। ये इत्तेफाक है कि इसी ट्रैक पर दलबीर के पिता की भी जान गई थी।
4 of 5
जौड़ा फाटक पर प्रदर्शन करते मृतकों के परिजन
रविवार को एक बार फिर मृतकों के परिजनों ने अमृतसर के जौड़ा फाटक के पास मुआवजे को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में दलबीर की मां भी शामिल थी। कलाकार दलबीर सिंह की मां सुरजीत कौर ने कहा कि अभी तक उसे पांच लाख का मुआवजा मिला है। रेलवे विभाग ने भी दो लाख का मुआवजा देने की घोषणा की थी, लेकिन दो माह बाद भी मुआवजा नहीं मिला।
5 of 5
अमृतसर हादसा
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब सरकार ने परिवार को नौकरी देने का भी वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया गया। मुआवजे की जो राशि मिली है, पूरा जीवन उससे नहीं काटा जा सकता। सरकार पीड़ित परिवारों को जल्द नौकरी दे। मृतकों के परिजनों ने इस दौरान रेल मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।