फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother-in-law robbed her son-in-law's house

Chandigarh News: सास ने दामाद के घर में ही डाला डाका... रातोंरात नकदी व बीएमडब्ल्यू कार लेकर फरार

Thu, 12 Dec 2024 01:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:16 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law robbed her son-in-law's house
चंडीगढ़। सेक्टर-63 स्थित हाउसिंग साेसाइटी में एक सास ने अपनी बेटी के साथ मिलकर दामाद के फ्लैट में ही डाका डाल दिया। सास रातोंरात अपनी बेटी के साथ मिलीभगत कर दामाद के फ्लैट में से करीब 1800 अमेरिकन डॉलर, डेढ़ लाख की नकदी, दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप सहित एक बीएमडब्ल्यू गाड़ी लेकर फुर्र हो गई। इस बारे में जून-2024 को पुलिस में शिकायत दी गई थी, जिसके आधार पर अब सेक्टर-49 थाने में पुलिस ने सास अंजना पांडे निवासी इटावा यूपी के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित दामाद चेतन कुमार पराशर ने बताया कि वह मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी का रहने वाला है और उसने इटावा निवासी शिवांघी पांडेय के साथ लव मैरिज की थी। उन्हाेंने सेक्टर-63 स्थित हाउसिंग सोसायटी में फ्लैट लिया था और उसका रेंट एग्रीमेंट भी उसके नाम पर था। शादी के कुछ महीनों ही उसकी पत्नी की मां अंजना पांडे के साथ बात होने लगी और वह कई दिनों तक उनके फ्लैट में आकर रही। इसके बाद वह वापस चली गई और कुछ दिन बाद उसने फोन पर कहा कि वह भी चंडीगढ़ में फ्लैट लेने के लिए आ रही है। फ्लैट लेने के बहाने वह उनके पास आकर रहने लग गई। इस दौरान चेतन का पत्नी के साथ मामूली बातों को लेकर झगड़ा हो गया और उसकी सास ने उसकी पत्नी को उसके खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया। इस बीच चेतन के मोहाली से भाई-भाभी भी उनका आपसी झगड़ा खत्म करवाने के लिए उनके फ्लैट पर आए। एक दिन जब वह रात को झगड़े के कारण रात में घर नहीं आया और सुबह घर पहुंचा तो पत्नी व सास ने फ्लैट का दरवाजा ही नहीं खोला व पुलिस को बुला लिया। पुलिस इन तीनों को थाने में ले गई और इनके खिलाफ 7/51 के तहत कार्रवाई कर इन्हें एसडीएम के सामने पेश कर दिया। एसडीएम ने इन्हें बोला कि यह आपका पारिवारिक मामला है और इसे कोर्ट में ही निपटाया जा सकता है।
विज्ञापन

फ्लैट में से सामान लेने से पहले पत्नी व सास सामान लेकर हुई फरार

चेतन ने एसडीएम के सामने कहा कि उसके फ्लैट में कुछ जरूरी सामान और गाड़ी है, जिसे वह लेना चाहता है। अधिकारी ने पुलिस को दिशा-निर्देश जारी किए कि जिसका जो सामान है, उसे दिलवा दिया जाए। इसी दौरान चेतन की पत्नी ने कहा कि उसके पति के पास जो सिट्रोन कार है, वह उसके नाम है, वह भी उसे दिलवाई जाए लेकिन चेतन ने बताया कि उस गाड़ी के सारे पैसे उसके खाते से कटे है। पुलिस ने अगली सुबह दोनों के सामान का बंटवारा करने के लिए बोला और चेतन उस रात अपने घर में नहीं गया। लेकिन एसडीएम कार्यालय से आने के बाद रात में ही चेतन की पत्नी व सास घर से गायब हो गई और जब अगली सुबह वह फ्लैट में पहुंचा तो ताला लगे होने पर इसका खुलासा हुआ। जब उसने अंदर फ्लैट में जाकर देखा तो उसने दुबई जाने के लिए रखे करीब 1800 अमेरिकन डॉलर, एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, एक सोने की अंगूठी और पार्किंग से बीएमडब्ल्यू कार गायब मिली। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर अब पुलिस ने सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed