फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother Died at the Time of Son Funeral in Haryana

जवान बेटे का अंतिम संस्कार हो रहा था, अचानक हुआ कुछ ऐसा, देख परिवार में मच गया हड़कंप

Fri, 07 Sep 2018 03:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Sep 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
Mother Died at the Time of Son Funeral in Haryana
hindu-funeral
जवान बेटे का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, अचानक कुछ ऐसा हो गया कि हड़कंप मच गया। लोगों को समझ ही नहीं आया, क्या करें क्या न करें। मामला हरियाणा के महेंद्रगढ़ का है। सड़क हादसे में पुत्र की मौत के बाद परिजन श्मशान में उसकी चिता के पास खड़े थे। तभी सूचना मिली कि घायल मां ने भी दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन घर पहुंचकर मां की दाह संस्कार की प्रक्रिया में जुट गए। कुछ समय बाद बेटे के बगल में ही मां का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों में गहरा प्यार था। परिजनों के अनुसार घर पर बेटा तनिक भी देरी से पहुंचता तो मां की चिंता बढ़ जाती थी। दोनों ने कभी नहीं सोचा होगा उनकी मौत भी एक साथ होगी।
विज्ञापन

पति सेना से रिटायर्ड थे

Mother Died at the Time of Son Funeral in Haryana
demo pic
गांव आदलुपर बस स्टैंड के पास कार खड़े डंपर से टकरा गई थी। शांति देवी बवानी खेड़ा जिला हिसार की रहने वाली थी। उसके देवर मुंशी सिंह का परिवार कई वर्षों से महेंद्रगढ़ रह रहा था। शांति देवी का पति मान सिंह आर्मी से सेवानिवृत्त थे। उनके कोई संतान होने के कारण देवर मुंशी सिंह के बेटे भंवर सिंह को गोद लिया था।

मान सिंह फौजी की मौत पहले ही हो चुकी थी। पत्नी शांति बवानी खेड़ा में रहती थी। एक वर्ष से महेंद्रगढ़ में दत्तक पुत्र भंवर सिंह के पास ही रहती थी। भंवर सिंह ड्राइवर था। वह अपनी ही गाड़ी चलता था। भंवर सिंह के तीन बेटों में सबसे छोटे बेटे की मौत नौ माह पहले जनवरी में बीमारी से हो गई थी। उसका एक बेटा फौज में है जबकि दूसरा बेटा ड्राइवर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed