{"_id":"582de89d4f1c1b573690039c","slug":"mother-and-son-died-in-accident-of-badal-family-s-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल परिवार की बस ने फिर ली जान, मां-बेटे की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल परिवार की बस ने फिर ली जान, मां-बेटे की दर्दनाक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Fri, 18 Nov 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
मृत देह
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादल परिवार के स्वामित्व वाली आजाद ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस ने वीरवार सुबह कार में टक्कर मार दी। दसूहा रोड पर अड्डा बागपुर सत्तौर के नजदीक हुए इस हादसे में कार में सवार मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले पंकज शर्मा (35) निवासी मोहल्ला बसी खवाजू मुकेरियां में अपने किसी रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से होशियारपुर लौटते हुए वीरवार सुबह 7:15 बजे अड्डा बागपुर के नजदीक उनकी कार की आजाद ट्रांसपोर्ट की बस से सीधी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में चालक पंकज शर्मा तथा उनकी माता नीलम (55) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पंकज की पत्नी कविता शर्मा (30) तथा बेटा दीवांश (11) गंभीर रूप में घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें सिविल अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया। सूचना मिलते ही थाना हरियाना के एसएचओ मनजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए तथा लाशों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।