{"_id":"59e4df024f1c1b6f548b7c69","slug":"mother-and-son-arrested-for-helping-honeypreet","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की कार्रवाई, हनीप्रीत को पनाह देने के आरोप में मां-बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की कार्रवाई, हनीप्रीत को पनाह देने के आरोप में मां-बेटा गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Honeypreet Insan Arrest
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंगे के बाद 38 दिन तक फरार रहते हुए हनीप्रीत बठिंडा में (गांव जंगी राणा) जिस परिवार के साथ रही, वहां से मां-बेटे को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर हनीप्रीत को पनाह देने का आरोप है। घर से पुलिस को कुछ और भी सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर छानबीन चल रही है।
पुलिस ने 51 वर्षीय शरणजीत कौर और 22 वर्षीय गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक फरार रहते हुए हनीप्रीत ने नौ सितंबर से दो अक्तूबर के दौरान गांव जंगी राणा में पनाह ले रखी थी। एसीपी मुकेश मल्होत्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों के घर में ही हनीप्रीत रुकी थी। इससे पहले भी निशानदेही के लिए उसे बठिंडा ले जाया गया था।