फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mother and child dead in accident

दुर्घटना में मां-बेटे की मौत

Tue, 10 Sep 2019 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
mother and child dead in accident
डेराबस्सी। डेराबस्सी थाने के बाहर हादसे में दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार में मां-बेटे की मौत हो गई। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर डेराबस्सी के निकट देवीनगर के समीप एक सड़क हादसे में साढ़े तीन वर्षीय बच्चे और उसकी मां की मौत हो गई। यह परिवार एक जानकार के साथ इनोवा कार में अंबाला से पंचकूला की ओर लौट रहा था कि रास्ते में हादसा हो गया। मृतका की पहचान 27 वर्षीय अमरजोत कौर चौहान पत्नी अभिषेक सिंह चौहान निवासी रेल विहार, एमडीसी, सेक्टर 4, पंचकूला के तौर पर हुई है। हादसे की वजह तो नहीं पता पर इनोवा गाड़ी डिवाइडर और साइड पर रुके एक ट्राले से टकराकर चकनाचूर हो गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा देर रात करीब दो बजे हुआ। इनोवा कार में आगे अभिषेक चौहान और उनके साथी बैठे थे जबकि पत्नी अमरजोत कौर अपने साढ़े 3 साल के बेटे सुखताज सिंह के साथ पीछे थी। यह परिवार अपने किसी जानकार दंपति को अंबाला ड्रॉप करके वापस लौट रहा था। सेठी ढाबे के सामने यह हादसा हुआ जिसमें बच्चे के सिर पर गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत बच्चे को डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जबकि मां के बचने की उम्मीद थी, इसलिए उसे सेक्टर 32 के जीएमसीएच पहुंचाया गया जहां उसे मृत करार दिया गया।
विज्ञापन

आईओ एएसआई कुलदीप सिंह के अनुसार अभिषेक को और उसके जानकार को भी छिटपुट चोटें लगी है परंतु वह सकुशल हैं। अमरजोत कौर के पिता और उसकी बहन ऑस्ट्रेलिया में होने के कारण उनके आने पर ही अगली कार्रवाई अंजाम दी जाएगी। फिलहाल शव डेराबस्सी की मॉर्चरी में पहुंचा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed