{"_id":"5a3ceda34f1c1bee6a8b558a","slug":"most-wanted-gangster-vicky-gounder-status-on-facebook","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गौंडर की फेसबुक से नेतागिरी, बोला- सीएम को कुर्सी से उतारना जानती है जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौंडर की फेसबुक से नेतागिरी, बोला- सीएम को कुर्सी से उतारना जानती है जनता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Dec 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Vickey Gounder
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस की पकड़ से बाहर नाभा जेल ब्रेक कांड का आरोपी गैंगस्टर विक्की गौंडर आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट डाल कैप्टन सरकार पर हमला कर रहा है।
करीब 23 घंटे पहले अपनी फेसबुक पर डाली गई पोस्ट में गैंगस्टर गौंडर ने लिखा है कि घटिया सरकारों के चलते गैंगस्टर बढ़ रहे हैं। कैप्टन को सलाह दी है कि अगर सरकार चलानी है तो ढंग से चलाओ। इस के अलावा उसने लिखा है कि जनता से बड़ी कोई अदालत नहीं है। अगर जनता सीएम पीएम बनाना जानती है तो कुर्सी से उतारना भी जानती है।
अपनी फेसबुक पर डाली गई पोस्ट में गौंडर ने लिखा है कि अगर सरकार खुद गुंडाराज चलाए तो अच्छा। अगर कोई छोटा मोटा केस पड़ने पर विरोध करे तो उसे जेल अंदर भेज दिया जाता है। गौंडर ने लिखा कि आईजी छीने ने झूठा मुकाबला बनाकर दो युवाओं को मार दिया। उसने कैप्टन से सवाल किया कि अब छीने को जेल में क्यों नहीं भेजा।

‘हम सरकार चलाने पर आ गए तो रोज कत्ल होंगे’
गैंगस्टर विक्की गौंडर
गौंडर ने लिखा है कि आम लोग तुम्हारे गुलाम हैं एक बात याद रखना आ सीएम, पीएम, एमसी आम लोग ही बनाते हैं, समझे। अगर जनता बनाना जानती है तो नीचे उतारना भी जानती है, आम जनता को आम समझने की भूल मत करना सीएम साहब जनता से बडी कोई अदालत नहीं समझे।
‘हम सरकार चलाने पर आ गए तो रोज कत्ल होंगे’
आखिर में गौंडर ने लिखा है कि ढंग से सरकार चलाओ अगर हम चलाने पर आ गए तो हर रोज गली में कत्ल होंगे कैप्टन साहब। गैंगस्टर की तरफ लगातार कैप्टन पर निजी व सरकार पर किए जा रहे शब्दों हमलों को लेकर हालांकि कांग्रेस के किसी भी बडे़ छोटे नेता ने कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन गौंडर के उक्त विचारों से साफ है कि उसे भी आम आदमी से एक गैंगस्टर बनने के लिए मजबूर किया गया होगा।