फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   most auspicious time of purchase on Dhanteras

धनतेरस विशेष: किस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी, यहां जान लें

Sat, 14 Nov 2015 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Nov 2015 03:43 PM IST
विज्ञापन
most auspicious time of purchase on Dhanteras

धनतेरस 9 नवंबर दिन सोमवार को है। जबकि दिवाली बुधवार को है। इस वर्ष धनतेरस को खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 11:28 बजे से 12:02 बजे है। धनतेरस को ही भगवान धन्वंतरी का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है।

विज्ञापन


सेक्टर-30 स्थित श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि  11 बजकर 28 मिनट से 12 बजकर 02 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त है।
विज्ञापन


मिश्र के अनुसार बर्तन खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 11:28 बजे से 12: 02 बजे तक अभिजीत मुहूर्त है। इसी मुहूर्त में चर की भी चौघड़िया है। सेक्टर-30 स्थित शिव शक्ति मंदिर के प्रमुख पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री और सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी लाल बहादुर दुबे के अनुसार अभिजीत मुहूर्त के अलावा लाभ की चौघड़िया दोपहर 12: 05 से 1:02 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृत की चौघड़िया दोपहर 1: 24 से 2: 43 बजे तक है। शुभ की चौघड़िया 4:02 से 5: 21बजे तक शुभ की चौघड़िया है। इसमें भी बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।

छोटे-बड़े व्यापारियों को सोमवार को बंपर सेल की उम्मीद

most auspicious time of purchase on Dhanteras

पांच दिवसीय दीपोत्सव के पहले दिन की शुरुआत सोमवार को धनतेरस के साथ हो रही है। भगवान कुबेर और आयुर्वेद के प्रणेता भगवान धनवंतरी की पूजा के साथ बर्तन आदि खरीदने का खास महत्व है।

बाजार भी धनतेरस के लिए तैयार हो चुका है और चार-पांच महीने की नरमी के बाद शहर के छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों को सोमवार को बंपर सेल की उम्मीद है। इसके लिए सिटी के सभी व्यापारियों ने महीनों पहले से इंतजाम शुरू कर दिए थे।

धनतेरस पर बर्तनों की सबसे अधिक डिमांड होती है। वहीं मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर आदि की दुकानों और शोरूम में भी अच्छी खासी भीड़ उमड़ती है। इसकी सेल भी पूरे साल में धनतेरस पर ही सबसे अधिक होती है।

कारों और बाइक की महीनों से एडवांस बुकिंग
देशभर में धनतेरस को सबसे अधिक वाहन बिकते हैं। चंडीगढ़ में भी कार और बाइक के शोरूमों में महीनों पहले से बुकिंग शुरू हो गई थी। लोगों ने धनतेरस पर ही डिलीवरी तय की है। इस दिन वाहन खरीदना भी शुभ माना जाता है। वहीं कार एजेंसियों के अनुसार उनके पास चंडीगढ़ ही नहीं हिमाचल और उत्तराखंड से भी कुछ बुकिंग आई हैं। क्योंकि यहां कार उन राज्यों की अपेक्षा सस्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed