फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Morning raga woke up at Sukhna Lake in the morning, songs of Shaan swayed in the evening

Chandigarh News: सुबह सुखना लेक पर मॉर्निंग राग ने जगाया, शाम को शान के गानों ने झुमाया

Mon, 05 Dec 2022 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Morning raga woke up at Sukhna Lake in the morning, songs of Shaan swayed in the evening
लेजर वैली में आयोजित चंडीगढ़ कार्निवल के आखरी दिन भी युवतियों का जोश बड़ा रहा उस दौरान कलाकारों क - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में चल रहे चंडीगढ़ कार्निवल का रविवार को समापन हो गया। सुखना लेक पर सुबह लोगों ने मॉर्निंग राग का आनंद लिया। उसके बाद छुट्टी का दिन होने के कारण दिनभर अच्छी खासी संख्या में लोग आयोजन का मजा लेने आए। शाम को शान के गानों पर लोगों खूब मस्ती की। बम बम बोले, मस्ती में डोले..., कुछ तो हुआ है... जैसे गानों पर लोगों ने खूब मस्ती की। डांस के साथ ही लोगों ने दर्शक दीर्घा से गाने में उनका सहयोग भी दिया।
विज्ञापन

तीन दिन से चले चंडीगढ़ कार्निवल में अंतिम दिन लोगों ने खूब मस्ती की। लोगों ने अपने परिवार के साथ और बच्चों के स्कैच बनवाए तो कोई पेंटिंग बनवाकर इस कार्यक्रम का साक्षी बना। फोड कोर्ट में दो दिनों की अपेक्षा आज अच्छीखासी संख्या में लोग पहुंचे। युवाओं ने फ्लोटस में लोगों को काफी मस्ती कराई। दूर दराज से स्टॉल लगाने आए लोगों ने भी अपने सामान को बेचने के लिए पूरा जोर लगाया।
विज्ञापन

बॉक्स
347 लोगों ने ली अंगदान की शपथ, इनमें 70 प्रतिशत युवा
दूसरों के जीवन को बचाने के लिए युवा कितने आगे आ रहे हैं इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आयोजन में पीजीआई की ओर से लगाए गए स्टॉल पर 347 लोगों ने अंगदान की शपथ ली। इनमें से 70 प्रतिशत युवा हैं। नुक्कड़ नाटक और भाषण के माध्यम से स्टॉल पर लोगों को अंगदान का महत्व बताया जा रहा था। वहीं जिनका अंगदान किया गया था उनके बारे में लोगों को बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
विंटेज कार के साथ फोटो खिंचवाने की मची होड़
अंतिम दिन विंटेज कारों के साथ फोटो खिंचावने की भी लोगों में होड़ मची। अन्य दिनों की अपेक्षा आज काफी संख्या में लोग पहुंचे और उन्होंने कारों के साथ फोटो खिंचवाया। इस दौरान कुछ लोग विंटेज कार के मालिकों से चर्चा करते भी दिखे। इससे पता चलता है कि विंटेज कारों को लेकर लोगों में कितना उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed