फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than three thousand TGTs will be joining in government schools of Haryana

खुशखबरी: हरियाणा में तीन हजार से अधिक टीजीटी की जल्द होगी ज्वाइनिंग, भर्ती प्रक्रिया का विवाद सुलझा

Sat, 14 May 2022 10:10 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 May 2022 10:10 AM IST
सार

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि जिन सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां पर अस्थायी रूप से शिक्षक भेजे जाएंगे। एक वर्ष में शिक्षकों की नई भर्ती पूरी कर कमी दूर कर ली जाएगी।

विज्ञापन
More than three thousand TGTs will be joining in government schools of Haryana
Job - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में जल्दी तीन हजार से अधिक टीजीटी की ज्वाइनिंग होगी। भर्ती प्रक्रिया को लेकर न्यायालय में चल रहा विवाद सरकार ने सुलझा लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ज्वाइनिंग प्रक्रिया शुरू करेगा। जिलों में शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति के लिए डीईओ, डीईईओ को शक्तियां सौंपी जाएंगी। पहली से तीसरी कक्षा तक विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के अनुसार मुफ्त किताबें उपलब्ध करवा दी गई हैं। चौथी से 8वीं तक के विद्यार्थियों को जुलाई माह तक पुस्तकें देने का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुस्तक वितरण की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जल्द विभाग की बैठक बुला रहे हैं। जिन सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां पर अस्थायी रूप से शिक्षक भेजे जाएंगे। एक वर्ष में शिक्षकों की नई भर्ती पूरी कर कमी दूर कर ली जाएगी। विद्यार्थियों को अब तक 3 लाख 7 हजार टैबलेट बांटे जा चुके हैं, शेष 2 लाख और टैब जल्द ही प्रदान किए जाएंगे। गर्मी की छुट्टियों में ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों में खासा उत्साह है।

विज्ञापन

युवा पीढ़ी को दी जा रही इतिहास की सही जानकारी

शिक्षा मंत्री ने कहा कि वीर सावरकर को लेकर स्कूली पाठ्यक्रम में पहले भी पढ़ाया जा रहा था और आगे भी पढ़ाया जाएगा। युवा पीढ़ी को इतिहास की सही जानकारी दी जा रही है। देश की आजादी में महापुरुषों ने अपने-अपने तरीके से अहम योगदान देकर अपने बलिदान और संघर्ष से देश को आजाद करवाया। यह केवल इतिहास में घटित घटनाएं हैं, उनसे ही युवा पीढ़ी को अवगत करवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed