CBSE 10th Result 2021: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, चंडीगढ़ के 99.46 फीसदी विद्यार्थियों को मिली सफलता
केंद्रीय माध्यामिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। लेकिन इस बार बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। चंडीगढ़ के 99.46 फीसदी विद्यार्थियों को 10वीं की परीक्षा में सफलता हासिल हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के 95 सरकारी स्कूलों और 70 के करीब निजी स्कूलों के 10वीं के छात्रों का सीबीएसई परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने परिणाम दोपहर 12 बजे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर cbse.gov.in पर जारी किया। विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट cbseresults.nic.in या डीजी लॉकर एप के जरिए देख सकते हैं। वांशिका भारद्वाज ने 99.8 फीसदी अंकों के साथ चंडीगढ़ में टॉप किया।
वांशिका भारद्वाज।
जानकारी के अनुसार शहर में लगभग 10-12 हजार के करीब विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी। बोर्ड ने कोरोना महामारी को देखते हुए परीक्षा रद्द कर दी थी। विद्यार्थियों का परिणाम उनकी पिछली कक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया। परीक्षा नहीं होने के कारण बोर्ड 12वीं की तरह 10वीं की भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। 10वीं की परीक्षा में चंडीगढ़ के 99.46 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.