{"_id":"641f59888ecff608680b0c54","slug":"more-than-700-youth-ran-on-sukhna-gave-message-to-save-environment-chandigarh-news-c-16-sml1026-96980-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सुखना पर दौड़े 700 से अधिक युवा, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सुखना पर दौड़े 700 से अधिक युवा, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
विज्ञापन
चंडीगढ़। पर्यावरण बचाने के संदेश के साथ शनिवार को सुखना लेक पर एनसीसी कैडेट्स और छात्रों सहित 700 से अधिक युवाओं ने छह किलोमीटर की दौड़ लगाई। यूटी प्रशासन के पर्यावरण विभाग, चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति (सीपीसीसी) ने एनजीओ युवसत्ता और यूटी प्रशासन के खेल विभाग के सहयोग से ‘लाइफ स्टाइल फॉर एन्वायरनमेंट’ विषय पर 6 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की। इसकी शुरुआत सुखना लेक से हुई। खराब मौसम के बावजूद धावकों का जोश देखते ही बन रहा था। मैराथन का आयोजन चंडीगढ़ में इस माह होने वाले जी-20 समिट को लेकर किया गया था। इसका विषय ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य’ रहा। यूटी के प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। उन्होंने भी दौड़ पूरी की। कार्यक्रम में मेयर अनूप गुप्ता, गृह और पर्यावरण व वन सचिव नितिन कुमार यादव, पर्यावरण विभाग के निदेशक और मुख्य वन संरक्षक देबेंद्र दलाई, सीपीसीसी के सदस्य सचिव अरुलराजन पी, खेल विभाग के निदेशक सौरभ कुमार अरोड़ा, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर-42 की प्राचार्य डॉ. निशा अग्रवाल, सीसीपीसीआर की सदस्य मोनिका मुंजाल, सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य मोनिका चावला और एसजीजीएस कॉलेज-26 की प्रिंसिपल डॉ. नवजोत कौर भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। इसमें डीएवी कॉलेज-10, एसडी कॉलेज-32, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स- 42, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज-26, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज-11 और सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल-44 के छात्रों और पंजाब यूनिवर्सिटी के एनएसएस कैडेट्स सहित 700 से अधिक युवा धावकों ने इसमें हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि धर्मपाल ने साझा किया कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को रोकने का एकमात्र तरीका प्रकृति और सभी के कल्याण के अनुरूप अपनी जीवन शैली में संशोधन करना है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने विजेताओं को पुरस्कार, गिफ्ट-हैंपर और सर्टिफिकेट प्रदान किए।
यह रहे दौड़ में विजेता
कैटेगरी 1-35 वर्ष से तक : प्रथम पुरस्कार डीएवी कॉलेज के मनीष, द्वितीय पुरस्कार डीएवी कॉलेज के अमित कुमार, तृतीय पुरस्कार एसजीजीएस कॉलेज के लखबीर सिंह और मनीष व एसजीजीएस कॉलेज -26 के मेहकार अली और गौरव को सांत्वना पुरस्कार मिला।
कैटेगरी 2- 36 से 50 वर्ष : प्रथम पुरस्कार जरनैल सिंह, द्वितीय पुरस्कार अनिल सांगवान, तृतीय पुरस्कार जसवीर सिंह और कुमार कश्यप व सुखविंदर सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
कैटेगरी 3- 51 वर्ष से अधिक : प्रथम पुरस्कार शमशेर सिंह, द्वितीय पुरस्कार बृज भूषण, तृतीय पुरस्कार कुलदीप सिंह व स्वपन कुमार और डॉ रामनिवास यादव को सांत्वना पुरस्कार मिला।