फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than 70 percent of candidates appeared for the PhD entrance exam.

Chandigarh News: पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 70 फीसदी से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे

Mon, 28 Sep 2026 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
More than 70 percent of candidates appeared for the PhD entrance exam.
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में रविवार को 70 फीसदी से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए। पेपर-1 में 967 में से 683 अभ्यर्थी और पेपर-2 में 1017 में से 714 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पेपर-1 सुबह 10 से 11 बजे और पेपर-2 सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक हुआ। यूआईएएमएस के लिए पेपर-2 दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित किया गया। चार केंद्रों पर हुई परीक्षा में इंजीनियरिंग संकाय में 80.30 फीसदी उपस्थिति रही। कुछ विषयों में शत-प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में पहुंचे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. जगत भूषण ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही और किसी केंद्र से अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। क्वेश्चन पेपर और आंसर-की 29 सितंबर को परीक्षा वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल और वाई-फाई उपकरणों के इस्तेमाल पर नजर रखने के लिए जैमर भी लगाए गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed