{"_id":"376cee0cfa0ebf28333477676a342393","slug":"more-than-500-teachers-transfers-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादलों को तैयार हो जाएं चंडीगढ़ के टीचर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादलों को तैयार हो जाएं चंडीगढ़ के टीचर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 05 Oct 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन के शिक्षा विभाग की ओर से शहर के सरकारी स्कूलों में बड़े स्तर पर शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के 500 से अधिक शिक्षकों का तबादला करने की तैयारी कर ली है और अगले सप्ताह शिक्षकों के तबादले के आदेश जारी हो सकते हैं।
विज्ञापन
शिक्षकों के तबादले इसलिए किए जा रहे हैं क्योंकि प्रशासन का मानना है कि कुछ सरकारी स्कूलों में छात्र कम हैं और शिक्षक अधिक। जबकि कुछ स्कूल ऐसे हैं जहां विद्यार्थी ज्यादा हैं और शिक्षक कम हैं। शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच अनुपात में असमानता को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने शिक्षकों का तबादला करने का प्रस्ताव तैयार किया जिसे शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग ने लंबे समय से शिक्षकों के तबादले नहीं किए हैं। पिछले शिक्षा सत्र के दौरान किसी भी शिक्षक का तबादला नहीं हुआ था। जबकि नियमों के अनुसार स्कूलों में काम करने वाले लेक्चरर्स या जेबीटी का तबादला एक स्कूल में दस साल पूरा होने पर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
मई में सीबीएसई का परिणाम घोषित होने के बाद शिक्षा विभाग ने उन स्कूलों के परिणाम की समीक्षा की जहां का परिणाम काफी खराब था। इस दौरान यह स्पष्ट हुआ कि इन स्कूलों में शिक्षकों व छात्रों का अनुपात ठीक नहीं है। कई क्लास में 70 से ज्यादा विद्यार्थी हैं।
साथ ही यह भी स्पष्ट हुआ कि ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी इलाकों में स्थित स्कूलों में शिक्षकों की संख्या अधिक है। सरकारी स्कूलों के परिणाम में सुधार लाने के लिए यह फैसला लिया गया शिक्षक और विद्यार्थी के अनुपात में सुधार लाया जाए और जहां जहां शिक्षकों की कमी है वहां उन स्कूलों से शिक्षक भेजे जाएं जहां शिक्षकों की संख्या पर्याप्त है।