{"_id":"66e3a4d1b0b1a4aaaf09d228","slug":"more-than-1700-nominations-for-haryana-assembly-election-2024-2024-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सज गया हरियाणा का चुनावी रण: सीएम-पूर्व सीएम समेत 1700 से ज्यादा ने भरा नामांकन, अब चुनाव प्रचार पर रहेगा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज गया हरियाणा का चुनावी रण: सीएम-पूर्व सीएम समेत 1700 से ज्यादा ने भरा नामांकन, अब चुनाव प्रचार पर रहेगा जोर
Fri, 13 Sep 2024 11:44 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:44 AM IST
सार
हरियाणा में पांच अक्तूबर को मतदान है। 12 सितंबर को नामांकन के अंतिम दिन एक हजार 88 उम्मीदवारों ने परचा भरा। कुल 17378 नामांकन भरे गए हैं। 16 तक नाम वापसी होगी।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी रण सजकर तैयार हो गया है। नामांकन के आखिरी दिन एक हजार 88 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इस बार कुल 17,378 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। 2019 के चुनाव में 1169 उम्मीदवार मैदान में थे। हालांकि नामांकन पत्रों की समीक्षा और नामांकन वापस लेने के बाद इस बार भी संख्या कम होगी। 16 सितंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राजनीतिक दलों को जोर चुनाव प्रचार पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा और आम आदमी पार्टी ने इस बार किसी दल से गठबंधन किए बिना सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, कांग्रेस ने 89 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और भिवानी विधानसभा सीट पर माकपा के उम्मीदवार का समर्थन किया है। जजपा-एएसपी गठबंधन ने 85 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें जजपा के 69 और एएसपी के 16 प्रत्याशी हैं। पार्टी ने 35 युवा उम्मीदवारों को मौका दिया है। वहीं, इनेलो-बसपा ने 89 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए। इनेलो 51 और बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस बार चुनावी मैदान में चार खिलाड़ी भी मैदान में हैं। इनमें विनेश फोगाट, दीपक हुड्डा, कविता दलाल और आरती राव शामिल हैं।
विज्ञापन