{"_id":"60b009f38ebc3e9a1d20a12f","slug":"more-than-1100-food-packets-delivered-to-corona-patients-helpful-in-corona-epidemic-chandigarh-news-pkl414743143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी में बने मददगार, कोरोना के मरीजों तक पहुंचा चुके 1100 से ज्यादा खाने के पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी में बने मददगार, कोरोना के मरीजों तक पहुंचा चुके 1100 से ज्यादा खाने के पैकेट
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के दौर में लोग तरह-तरह की चुनौतियों से जूझ रहे हैं। किसी को दवाओं की जरूरत है, तो कोई बेड के लिए मशक्कत कर रहा है। इन सबके बीच सेक्टर-26 स्थित बापूधाम के उपेंद्र मौर्य अपने एनजीओ युवा स्तंभ के माध्यम से कोरोना संक्रमितों के घर पर रोजाना पौष्टिक आहार पहुंचा रहे हैं। अब तक वह 1100 से ज्यादा खाने के पैकेट पहुंचा चुके हैं, ताकि कोरोना से जंग जीतकर वह जल्द स्वस्थ हो सकें।
युवा स्तंभ के अध्यक्ष उपेंद्र ने बताया कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित कमजोरी से भोजन तैयार कर पाने में असमर्थ हैं। ये देखते हुए उन्होंने पहले अपने कॉलोनी में लोगों तक खाना पहुंचाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अपना व्हाट्सएप नंबर 9878612656 सार्वजनिक किया। एक ही दिन में कई लोगों ने उनसे संपर्क किया। इसके बाद उन्होंवे इनर व्हील क्लब ऑफ चंडीगढ़ हार्मोनी, अनीष गोयल के टैक-द आर्ट कैफे और भारत विकास परिषद के साथ मिलकर करीब 50 कोरोना संक्रमितों तक खाना पहुंचाना शुरू किया। इसके बाद लोग जुड़ते रहे और लोगों की संख्या भी बढ़ती रही।
उपेंद्र ने बताया कि खाना बनाने, पैक करने और लोगों के घर पर पहुंचाने के लिए करीब 20 लोग सेवाएं दे रहे हैं। इनकी अलग-अलग टीम बनाई गई है। जिस किसी को भी खाने की आवश्यकता होती है, वह व्हाट्सएप संदेश से जानकारी देता है। वर्तमान में इस योजना के तहत प्रतिदिन 25 से ज्यादा लोगों के घर तक खाना पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खाना बनाते समय साफ-सफाई व कोरोना संक्रमण बचाव नियम का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पीपीई किट व फेस शील्ड पहनकर जरूरतमंद तक खाना पहुंचाया जा रहा है। सैनिटाइजेशन का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। गौरतलब है कि युवा स्तंभ एनजीओ बापूधाम के उन बच्चों को पिछले ढाई साल से मुफ्त में डांस सिखा रहे हैं, जो बच्चे डांस सीखना चाहते हैं। संस्था के कई बच्चे डांस सीखने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली कई प्रतियोगिता में भी शामिल हुए हैं।