फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More prone to infection in above 60 years of age, then how will doctor Covid duty

कोरोना में दुविधा : 60 से ज्यादा उम्र वालों में संक्रमण का खतरा ज्यादा, फिर डॉक्टर कैसे करेंगे कोविड ड्यूटी

Wed, 28 Apr 2021 02:49 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
More prone to infection in above 60 years of age, then how will doctor Covid duty
चंडीगढ़। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सेवानिवृत्त डॉक्टरों की सेवाएं लेने संबंधी अपील पर ऐसे डॉक्टरों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सेवानिवृत्त डॉक्टरों का कहना है कि महामारी में अब तक के रिकॉर्ड बताते हैं कि 60 साल से ज्यादा उम्र वालों में संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही इस उम्र के पॉजिटिव लोगों की मृत्यु दर भी अन्य उम्र वालों की तुलना में ज्यादा है। ऐसी स्थिति में प्रशासन इस उम्र के डॉक्टरों से कोविड अस्पताल में एक्टिव ड्यूटी करने के लिए कैसे कह सकता है। सेवानिवृत्त डॉक्टरों ने कोविड-19 में ड्यूटी कराने की बजाय नए डॉक्टरों की नियुक्तियों पर ज्यादा फोकस रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

आईएमए के पूर्व अध्यक्ष व वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन के एडवाइजर डॉ. आरएस बेदी का कहना है कि इस अपील के संदर्भ में मंगलवार को सेवानिवृत्त डॉक्टरों से वार्ता की गई। इसके बाद यह बात सामने आई है कि महामारी में अगर डॉक्टर ड्यूटी करना चाहे भी तो उनके परिवार के सदस्य ऐसा नहीं करने देंगे, क्योंकि 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों पर संक्रमण का खतरा ज्यादा है। ऐसे में प्रशासन को उन्हें एक्टिव ड्यूटी में लगाने की बजाय कार्य योजना बनाने और प्रबंधन संबंधी कार्यों में मदद के लिए लगाना चाहिए। इससे वे अपने अनुभव का लाभ प्रदान करके महामारी से बचाव की तैयारियों को और मजबूती दे सकें। अगर उन्हें कोविड-19 अस्पताल की आईसीयू या वर्ड में सीधे तौर पर मरीजों के संपर्क में भेजा गया तो उनकी जान भी जोखिम में पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed