{"_id":"5b3508414f1c1b684d8b8eef","slug":"monument-to-be-built-in-the-village-of-martyrs-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":" हरियाणा में शहादत को मिलेगा सम्मान, गांवों में बनेंगे स्मारक और लिखी जाएगी वीरगाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में शहादत को मिलेगा सम्मान, गांवों में बनेंगे स्मारक और लिखी जाएगी वीरगाथा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Jun 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गांवों में अब देश के काम आने वाले योद्धाओं के स्मारक बनाएं जाएंगे। युवाओं को इन स्मारकों से प्रेरणा मिले, इसके लिए वीरों की गाथाएं भी स्मारकों पर अंकित की जाएंगी। हरियाणा के पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के अनुसार योजना को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी प्रदान कर दी है।
इस दौरान पहले और दूसरे विश्व युद्ध में विक्टोरिया क्रॉस विजेता वाले हरियाणा राज्य के परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र पाने वाले वीरों के स्मारक बनाए जाएंगे। खास बात यह है कि जिस गांव का भी वीर होगा, उसी गांव में ये स्मारक बनेगा जो 15×15 फुट का होगा। इस स्मारक पर वीर की गाथा, जीवन परिचय अंकित होगा। शहीद की प्रतिमा भी लगाई जाएगी । इस स्थान पर बाकायदा छतरी होगी तथा सोलर सिस्टम से रोशनी की व्यवस्था भी होगी।
मंत्री के अनुसार इन पटों पर गांव के वीरों के नाम अंकित किए जा रहे हैं। इन गौरव पटों का निर्माण कार्य 15 अगस्त तक पूरा कराने के आदेश भी दिए जा चुके हैं। इन गौरव पटों पर गांव के स्वतंत्रता सेनानियों के अलावा शहीदों तथा उन वीरों के नाम अंकित किये जाते हैं जिन्होंने देश के लिए समाज के लिए अतुल्य योगदान दिया है। सरकार ने ये तय किया है कि वर्ष 2015 से 2018 तक के जो ऐसे शहीद हैं जिनकी प्रतिमा नहीं लगी हैं उनकी प्रतिमाएं लगेंगी और स्मारक बनेंगे।